बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने मंगलवार को दिवंगत अभिनेता शशि कपूर को याद किया। उन्होंने शशि कपूर की याद में एक नोट लिखा। अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम पर शशि कपूर के साथ पुरानी तस्वीरों का एक कोलाज साझा किया।
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने मंगलवार को दिवंगत अभिनेता शशि कपूर को याद किया। उन्होंने शशि कपूर की याद में एक नोट लिखा। अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम पर शशि कपूर के साथ पुरानी तस्वीरों का एक कोलाज साझा किया।
विज्ञापन
पहली तस्वीर में अमिताभ बच्चन और शशि कपूर एक दूसरे के बगल में खड़े नजर आ रहे हैं। यह उनकी फिल्म कभी- कभी (1976) का एक दृश्य है। दूसरी तस्वीर किसी फिल्म के सेट की है, जहां अमिताभ और शशि कपूर साथ में हैं। अमिताभ बच्चन ने काले रंग का चश्मा पहन रखा है। इन तस्वीरों के कोलाज को शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने कैप्शन में लिखा, "जमाना बीत गया, न जाने कितनी फिल्में की साथ में " अमिताभ बच्चन की इस पोस्ट को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और इस पर जमकर टिप्पणियां कर रहे हैं।
अमिताभ बच्चन की इस पोस्ट पर अभिनेता रोहित रॉय ने भी कमेंट किया है। उन्होंने लिखा, "अब तक की सबसे अच्छी जोड़ी !!!" कुमार शानू ने भी इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा "इस फोटो में दो भगवान सर।" इसके साथ ही उन्होंने दिल वाली इमोजी भी बनाई। अमिताभ बच्चन और शशि कपूर ने रोटी कपड़ा और मकान (1974), दीवार (1975), कभी कभी (1976), इमान धर्म (1977), त्रिशूल (1978), सिलसिला (1981) और नमक हलाल (1982) आदि फिल्मों में साथ काम किया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि शशि कपूर का दिसंबर 2017 में मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में 79 साल की उम्र में किडनी की बीमारी के कारण निधन हो गया था। उनकी मौत के बाद अमिताभ ने एक भावुक ब्लॉग भी लिखा था। अमिताभ बच्चन की इस पोस्ट को अब तक 1 लाख 42 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।