फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: केबीसी 16 में होगा नए साल का सुरीला जश्न, अमिताभ बच्चन संग नजर आएंगे दो मशहूर सिंगर

Mon, 30 Dec 2024 02:47 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आम लोगों के अलावा कई बार खास शख्सियत भी ‘केबीसी 16’ में नजर आती हैं। जल्द ही शो में नए साल का जश्न मनाया जाएगा। इस बार शो में अमिताभ बच्चन के सामने बॉलीवुड के दो मशहूर सिंगर हॉट सीट पर बैठे हुए नजर आएंगे। 

विज्ञापन
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘केबीसी 16’ में नए साल का जश्न अमिताभ बच्चन बड़े ही खास अंदाज में मनाने वाले हैं। नए साल के जश्न से जुड़े एपिसोड में सदी के महानायक के साथ बॉलीवुड के दो नामी सिंगर भी नजर आएंगे। यह दोनों बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन सिंगर्स में से एक हैं। जानिए, कौन बांधने वाला है, नए साल के जश्न का सुरीला समा, ‘केबीसी 16’ में अमिताभ बच्चन के साथ?

विज्ञापन
Trending Videos

दोनों सिंगर्स हैं अमिताभ बच्चन के फैन 
हाल ही में सोनीटीवीऑफिशियल इंस्टाग्राम अकांउट पर ‘केबीसी 16’ का प्रोमो पोस्ट किया गया है। जिसमें अमिताभ बच्चन नए साल के जश्न वाले एपिसोड में दो नामी बॉलीवुड सिंगर्स का स्वागत कर रहे हैं। दोनों ही सिंगर अमिताभ बच्चन के फैन है। इन दो सिंगर्स का नाम है, शंकर महादेवन और गुरुदास मान। दोनों ही अमिताभ बच्चन के इस रियालिटी शो पर आकर काफी खुश नजर आ रहे हैं। 


 

मशहूर गाने सुनने को मिलेंगे
‘केबीसी 16’ में हॉट सीट पर बैठकर गेम खेलने के अलावा गुरुदास मान और शंकर महादेवन ने अपने मशहूर गाने भी गाएंगे। दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगे। उनके गाए गए कुछ गानों की झलक प्रोमो में भी नजर आईं। अमिताभ बच्चन दोनों सिंगर्स के गानों पर काफी एंज्वॉय करते हुए दिख रहे हैं।

विज्ञापन

'कल्कि 2898 एडी' - फोटो : इंस्टाग्राम@kalki2898ad

शो के अलावा फिल्मों में व्यस्त अमिताभ बच्चन 
अमिताभ बच्चन ‘केबीसी 16’ को होस्ट करने के अलावा कुछ अपकमिंग फिल्मों में भी व्यस्त हैं। अगले साल उनकी एक फिल्म ‘आंखें 2’ दर्शकों को देखने को मिल सकती है। इसके अलावा भी वह कुछ और फिल्मों में भी नजर आ सकते हैं। साल 2024 में भी अमिताभ बच्चन ‘कल्कि 2898 एडी’ और ‘वैटेयान’ में नजर आए थे। दक्षिण भारतीय फिल्म ‘वैटेयान’ में अमिताभ बच्चन ने रजनीकांत के साथ अभिनय किया। वहीं ‘कल्कि 2898 एडी’ में वह एक्शन अंदाज में नजर आए। फिल्म में वह अश्वत्थामा के किरदार में नजर आए थे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें