दोनों सिंगर्स हैं अमिताभ बच्चन के फैन
हाल ही में सोनीटीवीऑफिशियल इंस्टाग्राम अकांउट पर ‘केबीसी 16’ का प्रोमो पोस्ट किया गया है। जिसमें अमिताभ बच्चन नए साल के जश्न वाले एपिसोड में दो नामी बॉलीवुड सिंगर्स का स्वागत कर रहे हैं। दोनों ही सिंगर अमिताभ बच्चन के फैन है। इन दो सिंगर्स का नाम है, शंकर महादेवन और गुरुदास मान। दोनों ही अमिताभ बच्चन के इस रियालिटी शो पर आकर काफी खुश नजर आ रहे हैं।
मशहूर गाने सुनने को मिलेंगे
‘केबीसी 16’ में हॉट सीट पर बैठकर गेम खेलने के अलावा गुरुदास मान और शंकर महादेवन ने अपने मशहूर गाने भी गाएंगे। दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगे। उनके गाए गए कुछ गानों की झलक प्रोमो में भी नजर आईं। अमिताभ बच्चन दोनों सिंगर्स के गानों पर काफी एंज्वॉय करते हुए दिख रहे हैं।
शो के अलावा फिल्मों में व्यस्त अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन ‘केबीसी 16’ को होस्ट करने के अलावा कुछ अपकमिंग फिल्मों में भी व्यस्त हैं। अगले साल उनकी एक फिल्म ‘आंखें 2’ दर्शकों को देखने को मिल सकती है। इसके अलावा भी वह कुछ और फिल्मों में भी नजर आ सकते हैं। साल 2024 में भी अमिताभ बच्चन ‘कल्कि 2898 एडी’ और ‘वैटेयान’ में नजर आए थे। दक्षिण भारतीय फिल्म ‘वैटेयान’ में अमिताभ बच्चन ने रजनीकांत के साथ अभिनय किया। वहीं ‘कल्कि 2898 एडी’ में वह एक्शन अंदाज में नजर आए। फिल्म में वह अश्वत्थामा के किरदार में नजर आए थे।