बॉलीवुड के शहंशाह यानी अमिताभ बच्चन दर्शकों से अपनी फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पोस्ट और ब्लॉग के जरिए भी जुड़े रहते हैं। इसी कड़ी में बिग बी ने शनिवार को एक ब्लॉग लिखा, जिसमें उनके एक चूक हो गई। वहीं, अब रविवार को सदी के महानायक ने अपनी गलती सुधारते हुए लोगों से माफी मांग ली है। साथ ही खुद को 'मूर्ख' तक बता दिया है।
अमिताभ बच्चन से हुई ये चूक
अमिताभ बच्चन ने शनिवार को लिखे अपने ब्लॉग में दिवंगत गायक बॉब डायलन के एक गीत का श्रेय बीटल्स को दे दिया था। इसी को लेकर बिग बी ने माफीनामा जारी किया है। अपने नोट में, अमिताभ ने यह तक लिखा कि वह रविवार को जलसा में अपने प्रशंसकों से मिलने के लिए काम खत्म करने की बेहद कोशिश कर रहे थे।