बॉलीवुड के शहंशाह आज अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर अमिताभ प्रेस से मुखातिब हुए। उन्होंने खुलकर सवालों के जवाब दिए। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अब लुक बैक का समय चला गया है, यह समय लुक फॉरवर्ड यानि भविष्य देखने का है।
पाकिस्तानी कलाकारों को बैन करने के मुद्दे पर अमिताभ ने कहा कि वे सभी कलाकारों का सम्मान करते हैं। हालांकि वे इस मुद्दे पर सीधे तौर पर कुछ बोलने से बचते नजर आए। वहीं, उरी हमले पर बोलते हुए अमिताभ ने कहा कि जवानों पर हमले से देश गुस्से में है। हमें जवानों और सेना का साथ देना चाहिए।
अमिताभ से जब पूछा गया कि उन्हें सबसे ज्यादा शांति किस काम में मिलती है तो उन्होंने कहा कि उन्हें हर काम में सुकून मिलता है। चाहे वो कैमरे पर एक्टिंग करना हो या सोशल मीडिया पर लोगों से बात करना हो, घरवालों के साथ वक्त बिताना हो। सब उन्हें खुशी देता है।