अमिताभ बच्चन खामोश प्रेमी हैं। आने वाले समय में वह अपने पडोस की शादीशुदा महिला से प्यार करने जा रहे हैं।
अंदाजा न लगाइए। दरअसल यह सुजॉय घोष की आने वाली फिल्म की कहानी है। इस फिल्म में अमिताभ एक खामोश प्रेमी की भूमिका में नजर आएंगे।
सुजॉय घोष की फ़िल्म 'बदला' में काम करने के लिए राज़ी होने के बाद अब ख़बरें हैं कि अमिताभ, सुजॉय की एक और फ़िल्म में काम करेंगे।
ये फ़िल्म बालाजी मोशन पिक्चर्स बनाएगा जिसे सुजॉय निर्देशित करेंगे। फ़िल्म में अमिताभ एक गणितज्ञ की भूमिका निभाएंगे जो मन ही मन में अपनी पड़ोसी महिला से प्यार करता है जो तलाकशुदा है।
अमिताभ बच्चन के लिए यह भूमिका एक अलग तरह की होगी। चीनी कम और शब्द फिल्म में भी अमिताभ प्यार करने की अलग-अलग भूमिकाएं निभा चुके हैं।