फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 18: कौन था गायिका सुनिधि चाैहान का पहला क्रश? ‘केबीसी 18’ में अमिताभ नाम जानकर हुए दंग; देखें वीडियो

Thu, 20 Aug 2026 06:49 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Who Is Singer Sunidhi Chauhan Crush: सिंगर सुनिधि चौहान क्विज शो ‘केबीसी 18’ में नजर आएंगी। इस शो में उन्होंने अमिताभ बच्चन के सामने अपने पहले क्रश को लेकर बात की। इस पर बिग बी ने बड़ा चौंकाने वाला जवाब दिया। 

विज्ञापन
सुनिधि चौहान और अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@ sunidhichauhan5
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुनिधि चौहान की सुरीली आवाज के कई लोग दीवाने हैं लेकिन असल जिंदगी में उन्हें बॉलीवुड के किस सितारे पर पहला क्रश रहा है, इस बारे में सिंगर ने ‘केबीसी 18’ में बताया। जब उनका राज अमिताभ बच्चन के सामने आया तो वह भी चौंक गए। जानिए, कौन था सुनिधि चौहान का क्रश? 

क्रश का नाम सुनकर क्यों चौंके बिग बी? 

विज्ञापन

‘केबीसी 18’ की हॉट सीट पर बैठीं सुनिधि चौहान ने होस्ट अमिताभ बच्चन से कहा, ‘सर, मेरे सैंटा क्लॉज हैं और आप ही मेरा पहला क्रश रहे हैं।’ इसके बाद वह काफी देर तक मुस्कुराती हैं। 
यह सुनकर अमिताभ बच्चन चौंकते हुए कहते हैं, ‘आपको हम पर क्रश था, आप यह बात अब बता रही हैं, तब नहीं बताया आपने।’ फिर बिग बी भी जोर-जोर से हंसते हैं। 

 
विज्ञापन

विज्ञापन

'केबीसी 18' को होस्ट कर रहे हैं अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला
इस बार अलग है ‘केबीसी 18’ का कॉन्सेप्ट 
क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का यह 18वां सीजन है। यह शो 10 अगस्त से शुरू हो चुका है। ‘केबीसी 18’ हर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे प्रसारित किया जाता है। इस बार शो की थीम ‘सोचना पड़ेगा’ है। प्रतियोगियों को अपने व्यावहारिक ज्ञान की शक्ति का इस्तेमाल इस बार शो में करना होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें