फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गुलाबो सिताबो' की शूटिंग के दौरान इस तरह का खाना खा रहे बिग बी, शेफ का बयान चर्चा में

Wed, 26 Jun 2019 06:40 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
amitabh bachchan - फोटो : social media
विज्ञापन
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को शाकाहारी खाना पसंद है। इस वक्त अमिताभ बच्चन लखनऊ में शुजीत सरकार की 'गुलाबो सिताबो' की शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग के दौरान बिग बी जिस होटल में रह रहे हैं वहां के असिस्टेंट का बयान चर्चा में है। असिस्टेंट का कहना है कि 'हमने यह सोचा था कि बच्चन साहब के लिए कबाब और मटन का आयोजन करेंगे लेकिन वह केवल शाकाहारी भोजन पसंद करते हैं।' 
विज्ञापन




इस दौरान शेफ ने बताया कि बिग बी आखिर इन दिनों क्या-क्या खा रहे हैं। शेफ के अनुसार, अभिनेता एक गिलास दूध और (तले हुए अंडे) को नाश्ते में, दोपहर में दाल (बिना गार्निशिंग) और हरी सब्जियों के साथ दो से तीन रोटी लेते हैं। खास बात है कि बिग बी खाने में चावल से थोड़ा बचते हैं। 

अमिताभ बच्चन ने 'गुलाबो सिताबो' का लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया था। बिग बी का यह लुक फैंस को बहुत पसंद आया। इस तस्वीर में अमिताभ बच्चन का नया लुक फैंस को देखने को मिला। 'गुलाबो सिताबो' में अमिताभ बच्चन के अलावा आयुष्मान खुराना भी हैं। यह फिल्म 24 अप्रैल, 2020 को रिलीज होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें