अमिताभ बच्चन और सलमान खान की कोई फिल्म इस समय भले भी साथ में ना आई हो लेकिन एक खास खुशी आज दोनों को मिली है। अमिताभ बच्चन के ट्विटर पर 16 मिलियन और सलमान खान के 13 मिलियन फोलोवर्स हो गए हैं।
अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर 16 मिलियन फॉलोवर्स के साथ दूसरे बॉलीवुड सितारों को काफी पीछे छोड़ दिया है। हाल ही में 'पीकू' से अपनी धाक जमाने वाले अमिताभ बच्चन सोशल साइट्स पर खासे सक्रिय रहते हैं।
अमिताभ सोशल साइट्स पर पसंद भी खूब किए जाते हैं। वो प्रधानंत्री मोदी और शाहरुख से काफी आगे हैं। जबकि 'बजरंगी भाईजान' सलमान ने भी ट्विटर पर 13 मिलियन का आंकड़ा छू लिया है।
शाहरुख खान के ट्विटर पर 14.3 मिलियन जबकि नरेंद्र मोदी के 13.8 मिलियन फॉलोवर्स हैं। आमिर खान 13.7 मिलियन के साथ मोदी को छूने की कोशिश कर रहे हैं।