बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने हाल ही में इंटरव्यू के दौरान फिल्मों में अपना करियर बनाने को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। नव्या नवेली ने इंटरव्यू में फिल्मों में अपने काम न करने के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि उन्हें अभिनय की दुनिया में बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं है। इसके साथ ही नव्या ने यह भी खुलासा किया कि आज तक उन्हें कोई भी फिल्म ऑफर नहीं हुई है।