अमिताभ ने चलाई कार
'बिग बी' ने खुद गाड़ी चलाई, जिससे फैंस और वहां मौजूद लोग हैरान रह गए क्योंकि वे आमतौर पर ड्राइवर के साथ यात्रा करते हैं। यह घटना उस दिन हुई जब बच्चन ने मुंबई में अपने घर 'जलसा' के बाहर फैंस का अभिवादन करने की अपनी पुरानी परंपरा को निभाया। साप्ताहिक रस्म, जिसे आमतौर पर 'संडे दर्शन' के नाम से जाना जाता है, अभिनेता और उनके फैंस के बीच जुड़ाव का एक खास तरीका बन गया है।
अमिताभ की पोस्ट में क्या है?
फैंस से मिलने के बाद, बच्चन ने अपने ब्लॉग पर एक पोस्ट भी साझा किया, जिसमें उन्होंने पीढ़ियों के अंतर और तकनीकी बदलाव की तेज गति के बारे में लिखा। एक अलग दौर में बड़े होने के बारे में उन्होंने लिखा, 'हम 1942 के दौर से आए थे। हम उस हालात में पले-बढ़े जब सीमित साधन थे। उस वक्त आविष्कारों और उनके निर्माण के बारे में जानकारी नहीं थी। जब आप उस अनजान दौर या उससे पैदा हुई सीमाओं से गुजरे हों, तो नई पीढ़ी के लिए यह समझना मुश्किल होता है कि हमारा क्या मतलब है। कभी-कभी वे सही होते हैं लेकिन हम भी सही होते हैं।'