फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन ने पूरी की कैंसर से जूझ रही हार्दिका की मुराद

Thu, 26 May 2016 03:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैंसर की मरीज हार्दिका को सांस लेने के लिए हर वक्त ऑक्सीजन का कंटेनर साथ रखना पड़ता है। कैंसर से जिंदगी की जंग लड़ रही इस लड़की की बचपन से एक ही ख्वाहिश थी कि कभी अपने चहेते स्टार अमिताभ बच्चन से मिलें। अमिताभ बच्चन को हार्दिका के दिल की इस तमन्ना का पता चला तो वो केक लेकर पहुंच गए हार्दिका के पास। अमिताभ बच्चन ने हार्दिका के साथ मिलकर उनका बर्थडे सेलीब्रेट किया। बॉलीवुड के शहंशाह ने 'हैप्पी बर्थडे हार्दिका' कहते हुए हार्दिका को केक खिलाया तो उनके लिए ये किसी सपने के सच होने जैसा रहा।
विज्ञापन


अमिताभ बच्चन ने हार्दिका को फूलों का गुलदस्ता दिया। उनके साथ केक काटा और खुद ही तस्वीरें भी लीं। अमिताभ ने हार्दिका से मुलाकात को खास बताया। ट्वीट करते हुए अमिताभ ने अपना अनुभव साझा किया। T 2262 - A moment of joy with the young Hardika suffering from cancer and completed her wish !! pic.twitter.com/AR28S1sV1R — Amitabh Bachchan (@SrBachchan) May 20, 2016
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें