फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बी के घर में दीवार फांदकर घुसा शख्स, फिर किया कुछ ऐसा दंग रह गया पूरा परिवार

Fri, 10 Mar 2017 09:07 PM IST
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन की फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में है। उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस सारी हदें पार कर देते हैं। हाल ही में फिर से बिग बी के घर में कुछ ऐसा ही वाकया हुआ। दरअसल, यूपी का रहने वाला एक शख्स जबरदस्ती अमिताभ बच्चन के घर में घुस गया। 
विज्ञापन


मुंबई मिरर की खबर के मुताबिक, 19 साल का रहमान खान अपनी बीमार बहन के इलाज के लिए बिग बी से पैसे लेने मुंबई पहुंच गया। यह वाकया 9 मार्च का है। वह बिग बी के घर जलसा पहुंचा और उनसे मिलने की जिद करने लगा। जब गार्ड्स ने  उसे अंदर जाने से मना किया तो वो जबरदस्ती अंदर घुस गया। 
Trending Videos

बिग बी के घर में दीवार फांदकर घुसा शख्स, फिर किया कुछ ऐसा दंग रह गया पूरा परिवार

अम‌िताभ्‍ा बच्‍चन
गार्ड्स ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। खान ने मुंबई पुलिस को बताया कि उसने सुना है अमिताभ उन लोगों की मदद करते हैं जिन्हें पैसों की जरूरत होती है। इसी वजह से वो अपनी बहन के इलाज के लिए उनसे पैसे लेने गया था। उसे अंदर नहीं जाने दिया गया तो वो कम्पाउंड वॉल को पार करते हुए अंदर घुस गया।

जैसे ही फैन घर के अंदर घुसा उसे बिग बी के गार्ड्स ने पकड़ लिया। फिर पुलिस के हवाले कर दिया। गार्ड्स ने बच्चन परिवार को इस बारे में कुछ भी पता नहीं चलने दिया। रहमान ने शोर भी मचाया और स्टार को बुलाने की कोशिश की। 
विज्ञापन

बिग बी के घर में दीवार फांदकर घुसा शख्स, फिर किया कुछ ऐसा दंग रह गया पूरा परिवार

अमिताभ बच्चन
जूहू पुलिस के वरिष्ठ इंसपेक्टर सुनील गोसालकर ने इस खबर को कंफर्म करते हुए बताया कि आरोपी पहले भी एक एक्टर के पास इसी तरह पहुंचने की कोशिश की थी। लेकिन दुर्भाग्य से कभी पहुंच नहीं पाया। रहमान के खिलाफ जरूरी कार्रवाई की जाएगी। बेशक उसकी मंशा सही थी लेकिन उसका तरीका गलत था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें