बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन हर रविवार अपने घर के बाहर फैंस से मिलते हैं। उनका अभिवादन करते हैं, साथ ही उन्हें उपहार में कुछ टीशर्ट भी देते हैं। इस रविवार भी बिग बी ने अपने फैंस के रविवार को खास बना दिया है। उनके संडे रिचुअल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
फैंस को दिया टी शर्ट का तोहफा
हर रविवार को बिग बी की एक झलक पाने के लिए सैकड़ों प्रशंसक अमिताभ बच्चन के आवास के बाहर इकट्ठा होते हैं और पिछले 40 वर्षों से अमिताभ बच्चन भी अपने प्रशंसकों से जरूर मिलते हैं। इस संडे दर्शन पर भी अमिताभ ने फैंस से मुलाकात की और तोहफे में उन्हें टी शर्ट भी दी।
प्रशंसकों को मिली बिग बी की झलक
हर रविवार की तरह आज भी जलसा के बाहर सैकड़ों प्रशंसक जमा हुए और बेताबी के साथ बिग बी की एक झलक का इंतजार करने लगे। आखिरकार जलसा से बाहर आकर बिग बी ने फैंस से मुलाकात की। अभिनेता की एक झलक पाते ही फैंस उत्साहित हो गए और उनकी ओर हाथ हिलाते हुए अपनी उत्सुकता जाहिर की।
सफेद हुडी में दिखे बिग बी
बिग बी ने संडे को सफेद हुडी पहन रखी थी। बिग बी के इस अंदाज को फैंस ने बहुत पसंद किया। उनके प्रशंसक उनके इस लुक की तारीफ कर रहे हैं। बिग बी भी इस दौरान फैंस से मिलने के लिए बेहद उत्साहित नजर आ रहे थे। उनके प्रशंसक इस दौरान उनका वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं।
केबीसी शो में आते हैं अमिताभ बच्चन
बात करें उनके वर्क फ्रंट की, तो आखिरी बार वह फिल्मों में 'कल्कि 2898 एडी' में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने अश्वत्थामा की भूमिका निभाई है। इसके बाद वह रजनीकांत की 'वेट्टैयान' में दिखाई देंगे, जो उनकी तमिल फिल्मों में डेब्यू होगी। अमिताभ बच्चन टीवी के क्विज शो केबीसी यानी कौन बनेगा करोड़पति में नजर आते हैं।