फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन के लिए 13 सालों से करवा चौथ का व्रत रख रहा है ये शख्स, सिर्फ ये है वजह

Sat, 27 Oct 2018 05:31 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
karwa chauth
विज्ञापन

आज (27 अक्टूबर ) करवा चौथ है जो शादीशुदा महिलाओं के लिए सबसे खास दिन माना जाता है। इस खास दिन पत्नी अपने पति के लिए पूरे दिन भूखे रहकर उनकी लंबा आयु की कामना करती हैं। चाहे उसमें आम महिला हो या फिर कोई सेलिब्रिटी। लेकिन यहां तो एक शख्स हैं जो पिछले 13 साल से सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के लिए करवा चौथ का व्रत रख रहे हैं। 

विज्ञापन


जी हां, बॉलीवुड में कई स्टार्स हैं जिनके फैन का कोई जवाब नहीं है। शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान और अक्षय कुमार के फैन की फेहरिस्त बहुत लंबी हैं लेकिन अमिताभ बच्चन इन सबसे दो कदम आगे हैं। बता दें कि अमिताभ बच्चन ने दशकों से दर्शकों को एंटरटेन करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है।

विज्ञापन

karwa chauth - फोटो : cnn
ऐसे में अमिताभ बच्चन का यह फैन पिछले 13 साल से उनके लिए करवा चौथ का व्रत रख रहा है। जया बच्चन ही नहीं बल्कि अमिताभ का चाहने वाला भी हर साल उनकी लंबी उम्र की कामना करता है।  बता दें कि बरेली के रहने वाले गोवर्धन भोजवानी बचपन से ही अमिताभ के बड़े फैन रहे हैं। उन्होंने अमिताभ की लगभग सभी फिल्में देखी हैं। लेकिन अमिताभ बच्चन के लिए करवा चौथ का व्रत फिल्म बागवान से शुरू किया। 

दरअसल, फिल्म देखकर गोवर्धन इतने प्रेरित हुए कि वह बिग बी के लिए व्रत करने लगे। जिस तरह फिल्म में हेमा मालिनी और अमिताभ बच्चन एक दूसरे से दूर होकर करवा चौथ का व्रत रखते हैं ठीक वैसे ही गोवर्धन भी अमिताभ के लिए बरेली में बैठे व्रत रखते हैं। 

बता दें कि करवा चौथ के व्रत की विधि और पूजा पाठ में गोवर्धन का साथ उनकी पत्नी सरिता देती हैं। इस निर्जल उपवास में सरिता पति गोवर्धन का चेहरा और गोवर्धन अपने चहेते स्टार अमिताभ का फोटो देखकर व्रत तोड़ते हैं। आप फोटो में देखेंगे तो गोवर्धन ने अपना लुक भी बिग बी जैसा किया हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें