फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राण को बधाइयां देने बिग बी के साथ उमड़ा बॉलीवुड

Sat, 13 Apr 2013 06:48 PM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड के बैड मैन प्राण को दादासाहेब फाल्के अवार्ड मिलने की घोषणा होने के बाद से सोशल साइटस पर उन्हें बधाइयां देने वालों का तांता लगा हुआ है। बिग बी ने जहां फेसबुक और टिवटर पर अपने पूर्व सहयोगी और मित्र प्राण को बधाई दी। वहीं, बॉलीवुड की कई नामी हस्तियों ने टिवटर पर उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन


अमिताभ बच्चन का मानना है कि प्रसिद्ध अभिनेता और भारतीय फिल्म उद्योग के बड़े स्तम्भ प्राण दादासाहेब फाल्के अवार्ड के सबसे योग्य अधिकारी थे।

70 वर्षीय अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा कि एक महान इंसान और भारतीय फिल्म उद्योग के बड़े स्तम्भ प्राण को गौरवमय श्रद्धांजलि के रूप में भारत सरकार द्वारा दादासाहेब फाल्के अवार्ड दिया गया।

सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर 'बिग बी' ने लिखा, प्राण साहब को प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई है... वह सही में हकदार हैं... एक सच्चे सज्जन और एक महान मित्र... निरंतर उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए कामना और बहुत-बहुत बधाई।
विज्ञापन


उन्होंने लिखा, प्राण साहब और मैंने कई फिल्मों में एक साथ काम किया... वह सेट पर एक अच्छे सहकर्मी, अनुशासित, समय के पाबंद और काफी पेशेवर होते थे।

बिग बी को अब तक दादा साहब फाल्के अवार्ड नहीं मिला है इसपर ट्वीट करते हुए रमेश श्रीवत्स का कहना है कि ये तो वहीं बात हो गयी प्राण जाए पर बच्चन न जाए।

एक और प्राण के प्रशंसक का कहना है कि अमिताभ बच्चन से प्राण की तुलना करना बंद करो क्योंकि प्राण सीनियर एक्टर हैं।

वहीं कुणाल कोहली ने कहा, अभिनेता प्राण जी के विलेन वाले अभिनय ने अपने समय में लोगों पर ऐसी अमिट छाप छोड़ी थी कि लोग अपने बच्चों का नाम उनके नाम पर नहीं रखते थे उनके इस निगेटिव छवि को तोड़ने के लिए पहली बार मनोज कुमार ने उन्हें अपनी फिल्म पुकार में कास्ट किया।

वहीं कमाल आर खान ने हमेशा की तरह इस मौके को भी नहीं छोड़ा है। अभिनेता प्राण को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक फिल्म में बलात्कार करने के लिए विलेन प्राण को सम्मान मिला है, किस्मत हो तो ऐसी!

प्राण के साथ कई फिल्मों में अभिनय करने वाली अभिनेत्री हेमा मालिनी ने प्राण साहब को बधाई देते हुए कहा कि आपकी काबिलियत ने आज आपको इस सफलता से रुबरू कराया है।

वहीं शिवराज सिंह चौहान ने दादा साहब फाल्के अवार्ड से नवाजे जाने पर प्राण साहब को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रतिभाशाली होने के साथ वे इस सम्मान के काबिल हैं।
विज्ञापन


बिशन बेदी ने भी प्राण को शुभकामनाएं देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य की भी कामना की है।

इसके अलावा सुधीर तैलंग, मधुर भंडारकर तथा अन्य दिग्गजों ने भी खुशी का इजहार करते हुए प्राण साहब को इस सम्मान के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें