अमिताभ बच्चन हमेशा ही अपने बड़प्पन और सुलझेपन के लिए जाने जाते हैं। वह जल्द ही 'कौन बनेगा करोड़पति' के माध्यम से एक बार फिर छोटे पर्दे पर दर्शकों से रूबरू होंगे। लेकिन इससे पूर्व उन्होंने सलमान खान को बधाई देते हुए सबको चौंका दिया है।
अमिताभ ने सलमान के साथ 'बागवान', 'बाबुल' और 'गॉड तुसी ग्रेट हो' जैसी फिल्मों में काम किया है। ऐश्वर्या की अभिषेक से शादी के बाद इन दोनों के बीच काफी दूरियां आ गई।
'कौन बनेगा करोड़पति' की प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पत्रकारों ने जब उनसे फिल्म इंडस्ट्री में सलमान खान के 25 वर्ष पूरे होने के बारे में सवाल पूछा तो उन्होंने बिना इरीटेट हुए कहा कि फिल्म इंड्रस्ट्री में शानदार 25 साल का कैरियर आसान बात नहीं हैं।
सलमान आज भी सिनेमा जगत के टॉप हीरोज में शामिल हैं और यह निश्चय ही बड़ी उपलब्धि है। फिल्म जगत में 25 साल के सफर के लिए मैं सलमान को बहुत-बहुत शुभकामना देता हूं।