फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बी ने बताया क्यों आगे बढ़ी नाती अगस्त्य की ‘इक्कीस’ की रिलीज; ‘धुरंधर’ और ‘अवतार’ नहीं, ये है असली वजह

Thu, 18 Dec 2025 12:59 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Amitabh Bachchan On Ikkis New Release: अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की फिल्म ‘इक्कीस’ रिलीज से एक हफ्ते टल गई है। 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली फिल्म अब 1 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब बिग बी ने फिल्म की रिलीज के आगे बढ़ने की वजह बताई है। जानिए बिग बी ने क्या कुछ बताया…
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन और अगस्त्य नंदा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महानायक अमिताभ बच्चन 83 साल की उम्र में भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अपने काम से जुड़ी हर अपडेट फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। इन दिनों एक्टर अपने नाती अगस्त्य नंदा की बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली पहली फिल्म ‘इक्कीस’ को भी प्रमोट करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। अब बिग बी ने ‘इक्कीस’ की रिलीज डेट आगे बढ़ने के बारे में भी एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ने को लेकर बिग बी ने जानकारी दी है। जानिए बिग बी ने फिल्म की रिलीज आगे बढ़ने को लेकर बताई क्या वजह…

बिग बी ने कही ज्योतिष की बात

विज्ञापन

अगस्त्य नंदा के नाना अमिताभ बच्चन ने ‘इक्कीस’ को लेकर आज यानी गुरुवार सुबह एक्स पर एक पोस्ट साझा किया। दिलचस्प बात यह है कि बिग बी ने फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव का कारण ज्योतिष को बताया। जबकि मेकर्स के इस फैसले के बाद ऐसा कहा जा रहा था कि निर्माता 'धुरंधर' और 'अवतार: फायर एंड ऐश' के साथ बॉक्स ऑफिस क्लैश से बचना चाहते थे। एक्स पर की गई अपनी पोस्ट में बिग बी ने लिखा, ‘इक्कीस पहले पच्चीस (25) को थी अब होगी छब्बीस (26) पहली (1) को। कुछ ज्योतिष विद्या वाले कहे भाई शगुन है अच्छा… चले चलो, बस चले चलो!!’
 

 

25 दिसंबर की जगह अब 1 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म

विज्ञापन

जाहिर है कि अपने इस ट्वीट के जरिए बिग बी ने उन चर्चाओं को बंद करने की कोशिश की है, जिनमें ये कहा जा रहा है कि ‘इक्कीस’ की रिलीज को ‘धुरंधर’ की बॉक्स ऑफिस पर सफलता और इस शुक्रवार रिलीज होने वाली ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ को लेकर बने बज से बचाने के लिए मेकर्स ने आगे टाला है। बिग बी का कहना है कि इस फैसले के पीछे की वजह ज्योतिष है न कि बाकी फिल्मों की सफलता का डर। ‘इक्कीस’ पहले 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी, लेकिन मेकर्स ने अब फिल्म को 1 जनवरी तक के लिए आगे बढ़ा दिया है। अब फिल्म 1 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
 


 

धर्मेंद्र की है आखिरी फिल्म
श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित ‘इक्कीस’ को दिनेश विजन के मैडॉक फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म से अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया भी बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। सबसे खास बात की इस फिल्म में दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र भी नजर आएंगे। यह धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है, जिसमें वो निधन के बाद नजर आएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें