बीते रविवार जलसा के बाहर फैंस की भीड़
- फोटो : अमिताभ बच्चन के ब्लॉग से साभार
पहले ही दे दी थी सूचना, फिर भी जलसा के बाहर जुटे फैंस
अमिताभ बच्चन नियमित रूप से ब्लॉग लिखते हैं। अपने हालिया ब्लॉग में उन्होंने इस बात का जिक्र किया है कि उनकी अनुपस्थिति में भी लोग रविवार को जलसा पर आए। भीड़ का यह आलम तब था, जब शहंशाह ने पहले ही सूचित कर दिया था कि इस रविवार वे मौजूद नहीं रहेंगे। अमिताभ बच्चन ने कुछ तस्वीरें साझा कर लिखा है, 'उन्हें बताया कि इस रविवार को मैं नहीं आ पाऊंगा, क्योंकि मैं हैदराबाद में शूटिंग कर रहा था। मगर, फिर भी वे आए। यह कन्फर्म करने के लिए'। अमिताभ बच्चन ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। एक प्यारे से पपी को भी जलसा के बाहर देखा गया। बिगी ने लिखा है, 'यह क्यूट फैलो भी पहुंचा। लेकिन, माफ करना। पहले काम, बाद में आराम'।
सेट पर कमल हासन से हुई मुलाकात, गले लगे दोनों दिग्गज
अमिताभ बच्चन ने फिल्म के सेट से कुछ फोटोज भी शेयर किए हैं। इनमें वे कमल हासन के साथ दिख रहे हैं। लंबे वक्त बाद कमल हासन के साथ काम करते हुए बिग बी बेहद खुश हैं। सेट पर उन्होंने कमल हासन को गले लगा लिया। अमिताभ बच्चन ने कमल हासन से मुलाकात की खुशी साझा करते हुए लिखा है, 'और महान कमल हासन से मिलना, हम बहुत समय बाद साथ काम करेंगे। पिछली बार 'गिरफ्तार' में साथ काम किया था'।
'कल्कि 2' में अमिताभ बच्चन का लुक
- फोटो : अमिताभ बच्चन के ब्लॉग से साभार
'कल्कि 2' से साझा किया लुक
अमिताभ बच्चन ने फिल्म के सेट से अपने लुक की फोटोज भी साझा की हैं। वे अश्वत्थामा की भूमिका में नजर आएंगे। अमिताभ बच्चन ने आगे लिखा है, 'फिल्म 'कल्कि 2' की शूटिंग शुरू कर दी है। रविवार को उम्मीद के मुताबिक मौजूदगी के प्यार और स्नेह को हमेशा संजो कर रखूंगा, लेकिन उम्मीद है कि आने वाले इस रविवार को सबके साथ रहूंगा'। बता दें कि 'कल्कि 2', साल 2024 में आई 'कल्कि 2898 AD' की सीक्वल है। यह ब्लॉकबस्टर रही थी। तभी से फैंस इसके सीक्वल यानी दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे थे। बता दें कि 'कल्कि 2898 एडी' में प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, कमल हासन और दिशा पाटनी जैसे सितारे नजर आए थे।