फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से अमिताभ बच्चन ने मांगी माफी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन के ख़राब व्यवहार को लेकर शायद ही कभी सुनने को मिलता है, लेकिन इस बार उनकी एक प्रशंसक उनसे इस कदर नाराज़ हो गईं कि उन्होंने 'प्रशंसकों से जुड़े रहने के दावे' को झूठा करार दिया।
विज्ञापन


अपनी युवा फ़ैन अमिता के इस नाराज़गी भरे ट्वीट से अमिताभ आहत हुए और उन्होंने अपने ब्लॉग पर माफ़ी भी मांगी।

दरअसल, 72 वर्षीय अमिताभ अपने फैन्स को उनके जन्मदिन पर बधाई संदेश देते हैं, लेकिन इस बार 15 साल की अमिता को वे बधाई नहीं दे सके।

इस बात से ख़फ़ा अमिता ने ट्वीट किया, “प्रशंसकों से जुड़े रहने का ‘बिग बी’ का दावा झूठा है।”

अमिताभ बच्चन ने मांगी माफी

अमिताभ ने अपने आधि‍कारिक ब्लॉग ‘एसआरबच्चन डॉट कॉम’ पर लिखा, “अमिता ख़फ़ा हैं कि मैंने उन्हें उनके 15वें जन्मदिन पर बधाई नहीं दी। मेरी ओर से क्षमा याचना।”

वे आगे लिखते हैं, “मैं कह सकता हूं कि मैं जिनको फॉलो करता हूं, वो कभी मेरी फ्रेंडलिस्ट से डिलीट नहीं होंगे। अगर दूसरे की ऐसा करने की इच्छा है, तो मैं रोकने वाला कौन होता हूं।”

विज्ञापन

बिग बी ने कहा मेरे लिए यह मंच है पवित्र

अमिताभ ने लिखा, “मैंने कभी किसी को इससे जुड़ने के लिए मजबूर नहीं किया। मैं कभी किसी को इसे छोड़ने के लिए विवश भी नहीं करूंगा। मेरे लिए यह मंच बहुत पवित्र है और हमेशा रहेगा।”

दरअसल बिग बी अमिताभ बच्चन अपने प्रशंसकों से जुड़े रहने में विश्वास रखते हैं। इसके लिए उन्होंने कई तरह के मंच चुन रखे हैं। अकेले ट्विटर पर अमिताभ के लगभग एक करोड़ 37 लाख फॉलोअर्स हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें