फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन ने पिता हरिवंश राय बच्चन के नाम पर साझा कर दी थी प्रसून जोशी की कविता, अब बोले- 'मैं क्षमा प्रार्थी हूं'

Thu, 06 Aug 2020 11:11 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। अमिताभ ने हाल ही में अपने पिता हरिवंश राय बच्चन के नाम पर प्रसून जोशी की कविता साझा कर दी थी, जिसके बाद अब बिग बी ने इसके लिए ट्वीट कर माफी मांगी है।


अमिताभ बच्चन ने बुधवार को जो कविता साजा की थी वो कुछ इस प्रकार है-
अकेलेपन का बल पहचान 
शब्द कहाँ जो तुझको टोके 
हाथ कहाँ जो तुझको रोके 
राह वही है, दिशा वही है, तू करे जिधर प्रस्थान 
अकेलेपन का बल पहचान ।
जब तू चाहे तब मुसकाए,
जब चाहे तब अश्रु बहाए,
राग वही तू जिसमें गाना चाहे अपना गान।
अकेलेपन का बल पहचान।'

विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media
इस कविता को साझा करते हुए अमिताभ बच्चन ने क्रेडित अपने पिता हरिवंश राय बच्चन को दिया था। लेकिन अपनी गलती का अहसास होते ही उन्होंने माफी भी मांग ली। अमिताभ ने कुछ देर पहले एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा है, 'कल T 3617 पे जो कविता छपी थी, उसके लेखक बाबूजी नहीं हैं। वो गलत था। उसकी रचना कवि प्रसून जोशी ने की है। इसके लिए मैं क्षमा प्रार्थी हूं।'
 
विज्ञापन

3 of 5
प्रसून जोशी
बता दें जब अमिताभ बच्चन का Covid 19 टेस्ट पॉजिटिव आया था, उस वक्त लेखक और गीतकार प्रसून जोशी (Prasoon Joshi) ने अमिताभ बच्चन के बीमार होने को पूरे युग का बीमार होना बताया था। उन्होंने लिखा था,  'एक युग अस्वस्थ है, एक युग अस्वस्थ है @SrBachchan। हमें अमित जी और अभिषेक के लिए हमारी सकारात्मक ऊर्जा और सामूहिक प्रार्थनाओं की आवश्यकता है।'
 

4 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : ट्विटर
अमिताभ बच्चन ने कोरोना वायरस को मात दे दी है। पिछले महीने वह इस महामारी के शिकार हो गए थे। जिसके बाद उनका इलाज मुंबई के नानावती अस्पताल में चला था। बिग बी अब पूरी तरह से ठीक हो गए हैं और अपने घर जलसा में क्वारंटीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आराध्या और अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बी के साथ अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन भी कोविड -19 पॉजिटिव हो गए थे। कोरोना को मात देने के बाद ऐश्वर्या और आराध्या को होम आइसोलेशन किया गया है। वहीं, अभिषेक का इलाज अब भी नानवती में चल रहा है। नानावती अस्पताल में भर्ती होने के दौरान अमिताभ बच्चन को सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स और आलोचकों का सामना करना पड़ा था।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें