फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवदूतों को मिला बिग बी की आवाज का साथ, नर्सिंग डे पर सब ने कहा शुक्रिया

Tue, 12 May 2020 06:42 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

हिंदी सिनेमा के पिछली सदी के महानायक अमिताभ बच्चन संकट की इस घड़ी में लोगों की मदद करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। वह अपने बहुमुखी हुनर से कोरोना महामारी से बचने की हर उस पहल का हिस्सा बनना चाहते हैं जो किसी भी रूप में भारतीयों की मदद कर सकती है। उसमें से एक है विनय वशिष्ठ का गाना, 'गुजर जाएगा'। अमिताभ ने इस आशावादी गीत को 65 से अधिक कलाकारों के साथ मिलकर गाया है और इसके जरिए कोरोना काल के संकट से लोगों को उबारने में लगे देवदूतों यानी डॉक्टरों, नर्सों, पुलिस, और राष्ट्र की सेवा करने वाले सभी लोगों का आभार जताया है।

विज्ञापन


इस गाने को 50 गायकों, हिंदी सिनेमा और टीवी के अभिनेताओं, खेल हस्तियों, रेडियो जॉकी, बच्चों और मीडियाकर्मियों सहित 65 से अधिक लोगों ने गाया है। इनमें सानिया मिर्जा, विजेंद्र सिंह, मनोज बाजपेयी, लिएंडर पेस, श्रेया घोषाल, सुशील कुमार, दीपा मलिक, बबीता फोगाट, सोनू निगम, शान, कैलाश खेर, जावेद अली, ज्योति नूरन, अखिल सचदेवा, हंसराज हंस, बाईचुंग भूटिया, बाबुल सुप्रियो, ऋचा शर्मा, महेश भूपति, सनी लियोनी, कपिल शर्मा, अनन्या बिड़ला आदि लोग शामिल हैं। सात मिनट लंबे इस गीत के एक बड़े हिस्से को अमिताभ बच्चन ने अपनी आवाज दी है।

Trending Videos
विज्ञापन

विनय इस गीत को अपनी आवाज देने के लिए अमिताभ बच्चन के बहुत आभारी हैं। वह कहते हैं, 'इस गीत का उद्देश्य इन सभी कोरोना वॉरियर्स का मनोबल बढ़ाना है। गीत को बिग बी का समर्थन मिलने पर मैं खुद को बहुत भाग्यशाली समझता हूं। कनाडा से इस पहल का समर्थन करने के लिए मुझे यह अवसर मिलना मेरे लिए एक सम्मान की बात है। '

इस गीत का हिस्सा बनने के लिए जाजिम शर्मा भी खुद को धन्य महसूस करते हैं। वह कहते हैं, 'यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि मुझे 'गुजर जाएगा' को संगीत देने का अवसर मिला। मुझे इसके लिए वरुण गुप्ता का फोन आया और यह सब वहीं से शुरू हुआ। महानायक अमिताभ बच्चन का समर्थन मिलने पर हम सभी उनके बहुत आभारी हैं। मुझे उम्मीद है कि यह गीत इस कठिन समय में सभी के चेहरे पर मुस्कान लाएगा।' 

'बारिश' के बाद अब इस थ्रिलर वेब सीरीज में नजर आएंगे शरमन जोशी, अब्बास-मस्तान के हाथों में शो की कमान
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें