अजय देवगन (Ajay Devgn) और अमिताभ बच्चन (Amitabh bachchan) एक बार फिर से साथ काम करने जा रहे हैं। दोनों ने मेजर साहब, खाकी और सत्याग्रह जैसी फिल्मों में काम किया है। आखिरी बार दोनों प्रकाश झा की फिल्म सत्याग्रह में साथ नजर आए थे।
सात साल बाद ये जोड़ी फिल्म ‘मेडे’ में नजर आने वाली है। फिल्म की शूटिंग दिसंबर में हैदराबाद में शुरू होगी। इस फिल्म में अजय देवगन पायलट का रोल निभाएंगे जबकि अमिताभ बच्चन के रोल के बारे में जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। इस फिल्म को अजय देवगन डायरेक्ट और प्रोड्यूस करने वाले हैं। अजय देवगन पहली बार पिछली सदी के महानायक को डायरेक्ट करने जा रहे हैं। इससे पहले अजय के पिता वीरू देवगन ने बिग को डायरेक्ट किया था।
अजय देवगन को आखिरी बार तान्हाजी में नजर आए थे। ये उनके प्रोडक्शन की ही फिल्म थी। फिलहाल उनके पास भुज, बिग बुल, मैदान जैसी फिल्में हैं। बात करें अमिताभ बच्चन की तो इससे पहले उन्हें आयुष्मान खुराना के साथ गुलाबो सिताबो में देखा गया था। इन दिनों बिग बी केबीसी का 12वां सीजन होस्ट कर रहे हैं। उनके पास चेहरे, झुंड और ब्रह्मास्त्र जैसी फिल्में हैं।