फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: केबीसी में 'बिग बी' की हॉट सीट पर बैठे 'अभिषेक बच्चन', प्रोमो वायरल

Thu, 14 Sep 2017 07:49 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
केबीसी - फोटो : Instagram
विज्ञापन
सोनी टीवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'कौन बनेगा करोड़पति' एक नया प्रोमो रिलीज किया गया है। इसमें अमिताभ बच्चन की जगह उनके बेटे अभिषेक बच्चन हॉट सीट पर बैठे नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


अमिताभ और अभिषेक की जोड़ी इस प्रोमो में मजेदार अंदाज में बात करती नजर आ रही है। इसके शुरुआत में अभिषेक बच्चन अपने पिता अमिताभ बच्चन का परिचय देते हैं और कहते हैं कि आज ये जो रकम जीतकर जाएंगे, वो अपने पुत्र को देंगे। इसमें अमिताभ उन्हें टोकते हैं कि ऐसा किसने कहा? तो अभिषेक उनका पाठ दोहराते हैं कि आपने ही कहा था कि जो मेरा है, वो मेरे पुत्र का भी है। 

तभी अमिताभ बच्चन पलटवार करते हैं कि पर आज ऐसा नहीं होगा। आज जो आपका है, वो आपका नहीं हो सकता। क्योंकि वो मेरा है।

देखें: 

Kya hoga jab @bachchan banenge #KBC ke host aur poochenge @amitabhbachchan se kuch sawaal? Dekhiye iss baap bete ki jodi ko #KBC ke manch par ek saath iss Shukravaar raat 9 baje sirf Sony Entertainment Television par. A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on Sep 12, 2017 at 11:36pm PDT
विज्ञापन



इससे पहले, सोनी के ऑफिसियल फेसबुक पर एक अलग प्रोमो पोस्ट किया गया था। जिसमें अभिषेक बच्चन कहते नजर आ रहे हैं- न्यू न्यू सीजन हैं ध्यान लगाकर देख, केबीसी अब होस्ट करेगा आपका अभिषेक। 

गौरतलब है कि अमिताभ और अभिषेक कई फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं। बंटी और बबली (2005), पा (2009), सरकार (2005), झूम बराबर झूम (2007) जैसी फिल्मों में बाप-बेटे की इस जोड़ी को काफी पसंद किया गया है। फिल्मों के बाद अब छोटे पर्दे पर भी यह जोड़ी अपना जलवा दिखाने को तैयार है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें