दुनिया भर में अपना खौफ फैला रहे ऑनलाइन गेम 'ब्लू व्हेल चैलेंज' ने भारत में भी दस्तक दे दी है। इस खूनी खेल को खेलते हुए मुंबई में नौवीं कक्षा के 14 साल के मनप्रीत ने 6 मंजिला बिल्डिंग से कूद कर जान दे दी।
ये भी पढ़ें- ब्लू व्हेल गेम: सुसाइड से पहले मनप्रीत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी आखिरी फोटो
भारत में ये 'ब्लू व्हेल चैलेंज' का पहला केस था। इस मामले ने सिर्फ आम लोगों को ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सेलेब्रिटीज को भी परेशान कर दिया है। महानायक अमिताभ बच्चन ने इस पर चिंता जताते हुए ट्वीट किया, 'एक खतरनाक ऑनलाइन गेम के बारे में खबर पढ़ी! जिंदगी जीने के लिए है, न की खत्म करने के लिए।'
T 2504 - Reading alarming news on a dangerous internet game being played by the young ! Life is given to live not give it up before time ! pic.twitter.com/Ibhw5KtebE
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) August 2, 2017
ये भी पढ़ें- क्या है 'खूनी खेल' Blue Whale जो ले रहा है बच्चों की जान? अपने बच्चों को ऐसे रखें गेम से दूर
वहीं आमिर खान ने भी अपनी आने वाली फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार के ट्रेलर लॉन्च पर मनप्रीत की मौत पर दुख जताया था और इस गेम को लेकर चिंता जताई थी। आमिर ने कहा कि इंटरनेट के अपने फायदे और नुकसान हैं। 'अगर उसका सही तरीके से उपयोग न किया जाए तो उससे नुकसान हो सकता है। ये माता-पिता, परिवार और शिक्षकों की जिम्मेदारी बनती है कि वो अपने बच्चों को सही सीख दें।'
क्या है ब्लू व्हेल चैलेंज?
यह एक सोशल मीडिया गेम है जिसके जरिये फेसबुक और इंस्टाग्राम यूज करने वाले बच्चों को निशाना बनाया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक इस गेम की वजह से रूस में अब तक 130 बच्चों की मौत हो गई है। इस गेम में फेसबुक या इंस्टाग्राम अकाउंट से लॉग इन करना होता है, उसके बाद चैलेंज दिए जाते हैं।
बता दें कि इस गेम को बनाने वाले Phillip Budeikin को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलिप ने पुलिस को बताया कि उसने यह गेम उन लोगों के लिए बनाया जो लोग जीना नहीं चाहते। वहीं इंस्टाग्राम ने इस गेम को बंद कर दिया है। #bluewhalechallenge सर्च करने पर इंस्टाग्राम पर मैसेज मिल रहा है कि यह वर्ड हार्मफुल है। यह यूजर्स को सुसाइड के लिए उकसाता है।