फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईशा अंबानी की शादी में अमिताभ बच्चन ने मेहमानों को परोसा खाना, आमिर ने भी खूब की खातिरदारी

Fri, 14 Dec 2018 06:16 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
amitabh and aamir - फोटो : Instagram
ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी में बॉलीवुड, पॉलिटिक्स और स्पोर्ट्स वर्ल्ड से सभी बड़ी हस्तियां पहुंची थीं । ईशा अंबानी की शादी को देश की सबसे रॉयल शादी माना जा रहा है । शादी की तमाम फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं । इसमें से एक बेहद शानदार वीडियो सामने आया है । 

विज्ञापन

2 of 5
Amitabh Bachchan - फोटो : Instagram
इस वीडियो में अमिताभ बच्चन, ईशा अंबानी की शादी में मेहमानों को खाना परोसते नजर आ रहे हैं । जी हां, आपने शायद पहले कभी ये नजारा नहीं देखा होगा । बॉलीवुड के शहंशाह कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन को अंबानी की पार्टी में खाना परोसते देखना बेहद खास था । 



 
विज्ञापन

3 of 5
amitabh - फोटो : Instagram
ईशा की शादी में अमिताभ बच्चन ऑफ व्हाइट कलर का पायजामा कुर्ता पहने थे । साथ ही गले में रॉयल मोतियों का हार था । अमिताभ बच्चन का ये लुक खास ईशा अंबानी की शादी में देखने को मिला । वीडियो की बात करें तो सभी मेहमान खाने के लिए बैठे हैं । 

 

4 of 5
aamir khan - फोटो : Instagram
ऐसा लग रहा है कि मेहमानों को चांदी की प्लेट में खाना खिलाया जा रहा है । वहीं अमिताभ बच्चन मेहमानों को खाना परोसने में मदद करवाते हैं । इतना ही नहीं अमिताभ बच्चन के अलावा आमिर खान ने भी मेहमानों को खाना परोसा । 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
isha ambani - फोटो : Instagram
बता दें कि अमिताभ बच्चन ने ईशा अंबानी की शादी में एक खास रस्म भी निभाई थी । कन्यादान से पहले पूरे अंबानी परिवार के लिए अमिताभ बच्चन ने इंग्लिश में स्पीच दी । जिसे सुनने के बाद ईशा, नीता और मुकेश अंबानी भावुक हो गए थे । इससे पता चलता है कि बिग बी की अंबानी परिवार में खास जगह है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें