फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बी की 'आंखें' को मिला पुनर्जीवन, 20 हजार पर्दों पर होगी धमाकेदार वापसी

Sun, 19 Jan 2020 12:08 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
आंखें - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन की लगभग दो दशकों पुरानी फिल्म 'आंखें' अब फिर से सिनेमाघरों के दरवाजे खटखटाएगी। हिंदी सिनेमा के बड़े निर्देशकों में से एक विपुल शाह के निर्देशन में बनी यह फिल्म अब भारत नहीं, बल्कि चीन और सऊदी अरब के लोगों को अभिभूत करने जा रहिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन की लगभग दो दशकों पुरानी फिल्म 'आंखें' अब फिर से सिनेमाघरों के दरवाजे खटखटाएगी। हिंदी सिनेमा के बड़े निर्देशकों में से एक विपुल शाह के निर्देशन में बनी यह फिल्म अब भारत नहीं, बल्कि चीन और सऊदी अरब के लोगों को अभिभूत करने जा रही है।

विज्ञापन


फिल्म के निर्माता गौरंग दोशी इस फिल्म को लगभग 20000 पर्दों पर उतारने की तैयारी कर चुके हैं। इस परियोजना के प्रति अपनी खुशी जाहिर करते हुए गौरंग कहते हैं, 'आंखें फिल्म मेरे लिए कई कारणों से हमेशा बहुत खास रहेगी। इस फिल्म ने मुझे एक बड़ी पहचान और मिस्टर बच्चन दिए हैं। इतने साल बीत जाने के बाद चीन और सऊदी अरब में इस फिल्म के रिलीज होने से वैश्विक कहानियों वाली फिल्में बनाने वाले निर्माताओं को भारी मात्रा में प्रोत्साहन और आश्वासन मिलेगा।'

निर्माता गौरंग बताते हैं कि फिल्म को दोनों देशों में रिलीज करने से पहले स्थानीय भाषाओं में डब किया जाएगा। वह कहते हैं, 'अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर फिल्म निर्माताओं के लिए बहुत मौके हैं, और मुझे खुशी है कि हमें अपनी फिल्मों के साथ इन मौकों का फायदा उठाने का अवसर मिल रहा है।'
विज्ञापन


दिलचस्प बात यह है कि गौरंग इस फिल्म के बाद अपनी अन्य फिल्मों को भी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में उतारने की फिराक में हैं, जिनमें उनकी हैप्पी एनिवर्सरी, आंखें रिटर्न्स जैसी फिल्में शामिल हैं। इसके लिए गौरंग ने चीन के सबसे बड़े वितरकों में से एक वीजी झू से हाथ मिलाया है, साथ ही सऊदी अरब में अपना सिक्का जमाने और हिंदी फिल्मों की धाक जमाने के लिए उन्होंने सऊदी के वितरक जेन साहो से सहयोग लिया है।

बता दें कि फिल्म आंखें हिंदी सिनेमा की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है। इस मल्टीस्टारर फिल्म में अभिताभ बच्चन के अलावा अक्षय कुमार, सुष्मिता सेन, अर्जुन रामपाल और परेश रावल मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म के सीक्वल की भी चर्चाएं काफी लंबे समय से चल रही है, लेकिन उसके लिए अभी तक कोई घोषणा नहीं हुई है।ही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें