फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बच्चों को स्कूलों में सिखाएं वेस्ट मैनेजमेंट': अमिताभ बच्चन

Thu, 20 Apr 2017 08:10 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन
विज्ञापन
महानायक अमिताभ बच्चन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट स्वचछ भारत अभियान का हिस्सा रहे हैं। उनका मानना है कि इसकी जानकारी बच्चों को स्कूलों में भी देनी चाहिए।
विज्ञापन


एक चैनल के कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों को स्कूलों में वेस्ट मैनेजमेंट की शिक्षा देनी चाहिए। बिग बी ने कहा, 'वेस्ट मैनेजमेंट एक बड़ी समस्या है। हमें छोटी उम्र से ही इसके बार में जानकारी और ट्रेनिंग देने की जरूरत है। इसे स्कूल के पाठ्यक्रम के तौर पर इसकी कक्षाएं होनी चाहिए।' उन्होंने आगे कहा कि हमें इसे ठीक करने की जरूरत है जिससे रिसाइकल करने में आसानी हो। इससे देश में गंदगी की समस्या को दूर किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- पहली सुपरहिट के बाद महीनों तक बेरोजगार रहे सलमान, पिता ने भी फेर ली थी आंखें

अमिताभ बच्चन ने प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, 'मुझे खुशी है कि स्वच्छ भारत अभियान इतनी अच्छी तरह से काम कर रहा है। अब हमें अगला कदम बढ़ाना होगा।' उन्होंने कहा कि इसे खाद के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर हम ऐसा करते हैं तो इससे लोगों के लिए एक उदाहरण पेश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- इस भयावह सीन के बाद सदमे में आ गई थी हीरोइन, रात भर सो नहीं पाती थी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें