फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amit Trivedi: 'लुटेरा' के थीम सॉन्ग की रिलीज के बाद अमित त्रिवेदी पर क्यों लगा चोरी का आरोप, जानिए पूरा किस्सा

Tue, 31 Dec 2024 07:49 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

गायक और संगीतकार अमित त्रिवेदी ने अपनी फिल्म 'लुटेरा' के गाने पर हुए विवाद को लेकर बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे लुटेरा के थीम सांग और रिचेल पोर्टमेन के 'वनडे' के गाने की धुन एक जैसी हो गई।
विज्ञापन
अमित त्रिवेदी- लुटेरा फिल्म का एक सीन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमित त्रिवेदी बॉलीवुड के काफी चर्चित संगीत निर्देशकों में एक हैं। अमित त्रिवेदी पर सोनाक्षी सिन्हा और रणवीर सिंह की लुटेरा के थीम सांग को कॉपी करने का आरोप लगा है। अमित त्रिवेदी ने 'वन डे' से इस गाने को चुराया है, ऐसे आरोप लगाए जा रहे हैं। इस मामले पर अमित त्रिवेदी ने खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि ये गलती से हुआ और इसके लिए उन्होंने एक मेल भी लिखा था।
विज्ञापन

नेटिजन्स ने की आलोचना
राज शमानी के इंटरव्यू में अमित त्रिवेदी ने कहा कि इस गाने की थीम सॉन्ग की रिलीज के बाद नेटिजन्स ने उन्हें चोर कह कर पुकारा था। लोगों ने परिस्थिति को नहीं समझा। अमित त्रिवेदी ने कहा, 'जब लुटेरा का थीम बाहर निकला, मैंने पहले बार कमेंट्स पढ़ा, और नीचे मुझे चोर-चोर-चोर, मैंने कहा है? हां, क्या चोर, सब चोर क्यों बोलने लग गए, कॉपी चोर, मेरे को भी ये सवाल आया, वे मुझे चोर क्यों कह रहे हैं? मेरे साथ गलत क्या है।'

अमित त्रिवेदी - फोटो : इंस्टाग्राम
पोर्टमैन के गाने को सुना
अमित त्रिवेदी ने कहा कि उन्होंने कभी वन डे और रेचल पोर्टमैन के बारे में नहीं सुना था। उन्होंने कहा कि वे जनता का सम्मान करते हैं। हमेशा चीजों के महत्व के हिसाब से ही काम करते हैं। उन्होंने हाल ही में उनके बारे में और भी खोज की और उन्होंने पोर्टमैन के गाने को भी सुना। इसके बाद उन्हें लगा कि ये पूरी तरह के संयोग है। उन्होंने कभी दूसरे के काम को कॉपी करने के बारे में नहीं सोचा था।

Abhishek Chaubey: निर्देशक अभिषेक चौबे का खुलासा, फिल्म ‘इश्किया’ की स्टार कास्ट पहले बिल्कुल अलग थी

विज्ञापन

मेल पर कही सारी बात
अमित त्रिवेदी ने कहा कि मैंने रेचल पोर्टमैन को लेटर मेल कर दिया। मतलब मैं क्या ही करु, हाथ जोड़ा मार रहा हूं, मैम, ये हुआ है, और मुझे नहीं पता ये कैसे हुआ। यह आपका टुकड़ा है, लेकिन मैंने भी एक बनाया है, और किसी तरह यह समान है, तो मैंने ईमेल करने के बाद सोचा वो क्या करेगी। उन्होंने कहा कि उन्हें समझ आया कि उनकी समस्या है, जिसे उन्हें ही सुलाझाना पड़ेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें