असुरक्षा के कारण काटे जाते थे सीन्स
सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में अभिनेता अमिता बहल ने बताया कि कई बडे़ एक्टर्स सहायक किरदार निभाने वाले एक्टर्स के सीन्स को कटवा देते थे। यह सब कुछ असुरक्षा की भावना के कारण होता है। अमित बहल कहते हैं, ‘यह बहुत बुरा लगता है।’
वह आगे कहते हैं, ‘पहले ऐसे कई मामले सामने आते थे, जब हमारे सीन्स को काट दिया जाता था। लेकिन अब वे ऐसा करने की हिम्मत उतनी आसानी से नहीं कर पाते हैं, क्योंकि अगर फिल्म ही नहीं चलेगी तो फिर कोई भी स्टार बनकर कैसे रह पाएगा?’
जब ‘लक्ष्य’ के दौरान ऋतिक ने कही चौंकाने वाली बात
अमित बहल ने ऋतिक रोशन के साथ फिल्म ‘लक्ष्य’ में अभिनय किया था। यह अनुभव उनके लिए यादगार रहा। वह पॉडकास्ट में कहते हैं, ‘जब मैंने फिल्म 'लक्ष्य' में काम किया तो फरहान अख्तर ने मेरे हर उस शॉट को फिल्म में रखा, जिसके बारे में मुझे पहले बताया गया था। फिल्म में एक बहुत ही पॉपुलर सीन है, जिसमें मैं ऋतिक रोशन को सजा देता हूं। उन्हें ऑब्सटेकल रेस में शामिल करवाता हूं। तब ऋतिक रोशन ने मुझसे कहा था कि सर अगर जरूरत पड़े, तो आप मुझे लात भी मार सकते हैं। मैंने अपने शरीर पर बॉडी पैड पहना हुआ है, इसलिए आप बिल्कुल भी चिंता न करें। हमने उस शॉट के लिए तीन बार टेक लिए।’
यादगार था ऋतिक के साथ काम करने का अनुभव
अमित बहल आगे कहते हैं, ‘फिल्म ‘कहो ना प्यार है' के बाद ऋतिक रोशन पहले से ही एक बहुत बड़े स्टार बन चुके थे और 'दिल चाहता है' के बाद फरहान अख्तर एक बेहद कामयाब और सराहे जाने वाले निर्देशक बन चुके थे। इसके बावजूद उन्होंने मेरे सभी सीन को फिल्म में बनाए रखा। काई सीन्स नहीं काटा। इस फिल्म को लेकर मेरे पास बहुत खूबसूरत यादें हैं।’