फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर बनें महिला, लगाई लिपस्टिक

Thu, 03 Oct 2013 04:18 PM IST
अमर उजाला,दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आमिर खान की फिल्म में उनका लुक देखने को उनके फैंस बेकरार रहते हैं। 'धूम 3' में उनके लुक की एक झलक उनके फैंस पा ही चुके हैं और उसे खूब पसंद भी कर रहे हैं।
विज्ञापन


उनकी एक फिल्म के सैट पर शूटिंग के दौरान उनका जो लुक लोगों ने देखा है वह 'धूम 3' से एकदम उलट है। हम बात कर रहे हैं आमिर की फिल्म 'पीके' की जिसकी शूटिंग जोर-शोर से चल रही है।

इसके सेट पर नजारा काफी दिलचस्प था। आमिर ने लिपस्टिक लगाई हुई थी और आंखों में काजल लगाया हुआ था।

जिसने भी आमिर को देखा वह हैरान रह गया। यूं तो 'पीके' की शूटिंग के और भी कई लुक सार्वजनिक हो चुके हैं लेकिन काजल और लिपस्टिक लगाए आमिर का ये लुक सबसे अलग था।
विज्ञापन


वैसे एक एड में आमिर औरत बन चुके हैं और फिल्म 'बाजी' में वह लड़की बनकर गीत भी गा चुके हैं लेकिन राजू हीरानी उनको औरत जैसा लुक दे रहे हैं तो ये फिल्म का कोई दिलचस्प हिस्सा ही रहा होगा।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें