फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बार फिर होगा अभिनेता आमिर खान का तलाक!

विज्ञापन
विज्ञापन
यूं तो आमिर खान ने निजी जिंदगी में अपनी पत्नी रीना को तलाक दे कर दूसरी शादी की थी। लेकिन सुनने में आया है कि एक बार फिर से उनका तलाक होने जा रहा है। घबराइए नहीं आमिर का असल जिंदगी में नहीं बल्कि एक फिल्म में तलाक होगा। वह एक फिल्म में तलाकशुदा शराबी आदमी का किरदार निभाने जा रहे हैं।
विज्ञापन


इन दिनों आमिर खान भले ही अपने 50 बरस के होने का जश्न मना रहे हैं मगर गॉसिप के गलियारों में चर्चा है कि उन्होंने तय कर लिया है कि दंगल के बाद वह कौन सी फिल्म करेंगे।

बताया जा रहा है कि आमिर इसके बाद एक फिल्म में तलाकशुदा शराबी व्यक्ति की भूमिका निभाएंगे। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक इस फिल्म का निर्देशन आमिर के मैनेजर अद्वैत चंदन करेंगे। यह फिल्म एक लड़की की कहानी होगी जो अपनी मां को घरेलू हिंसा से बचाती है और उसकी मदद आमिर खान करते हैं, जो तलाकशुदा शराबी व्यक्ति बनेंगे।
विज्ञापन


वैसे मजेदार बात है कि आमिर की पिछली फिल्म पीके थी, जिसमें उनके शराब पीने का कोई दृश्य नहीं था। इस शराबी की भूमिका वाली फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है, मगर चर्चा है कि कंगना रनौट एक किशोरवय बेटी की मां की भूमिका निभाएंगी।

आमिर ने इस फिल्म की पुष्टि नहीं की है और कहा है कि मेरा पूरा ध्यान फिलहाल दंगल पर है। दंगल के लिए आमिर अपना वजन 90 किलो कर चुके हैं। फिल्म में वह एक पहलाव बने हैं।

सूत्रों के अनुसार आमिर की योजना दंगल में काम करते हुए एक फिल्म का निर्माण करने की भी है। यह एक ऐसी मुस्लिम लड़की की कहानी होगी, जो सांप्रदायिक हालातों पर जीत पाते हुए एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व की तरह लोगों के सामने उभर कर आती है। आमिर जल्द ही इस फिल्म की घोषणा खुद मीडिया में करेंगे।

विज्ञापन

आगे बढी दंगल की शूटिंग

फिल्म दंगल की शूटिंग आगे बढ़ गई है। आमिर फिल्म के लिए जोर-शोर से तैयारी में लगे हों परंतु इसकी कास्टिंग पूरी नहीं हो सकी है और इस कारण शूटिंग की तारीख आगे खिसकाई गई है।

निर्देशक नितेश तिवारी की इस फिल्म की शूटिंग पहले अप्रैल में शुरू होनी थी। परंतु अब यह सितंबर में शुरू होगी। फिल्म में आमिर की बेटियों की भूमिका निभाने के लिए तापसी पन्नू और कंगना रनौत के नाम सामने आ रहे हैं, मगर प्रोडक्शन हाउस की तरफ से कहा गया है कि ये सिर्फ अटकलें हैं।

चेहरों की तलाश जारी है। उसके बाद ही शूटिंग हो सकेगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें