फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर आमिर ने क्यों बढाया 22 किलो वजन?

विज्ञापन
विज्ञापन
अपने फिल्मी किरदार को पर्दे पर जीवंत करने के लिए आमिर खान जो न करें वो थोड़ा है। कभी किसी किरदार के लिए वह भोजपुरी सीखते हैं तो कभी किसी किरदार के लिए वह ऐट एप्स बनाते हैं।
विज्ञापन


इस बार उन्होंने बढा डाला है अपना वजन। वो भी पूरा 22 किलो। आमिर ने ऐसा अपनी फिल्म 'दंगल' के लिए किया है। इस फिल्म में आमिर एक उम्रदराज पहलवान का किरदार निभा रहे हैं।

जिसमें वह दो बेटियों के पिता भी बनेंगे। आमिर इस किरदार को पर्दे पर पूरा वास्तविक दिखाने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं। हर कोई जानता है कि आमिर अपने हर किरदार को पर्दे पर जीवंत करने में कोई कसर नहीं छोड़ते फिर चाहें वो गजनी का किरदार हो या फिर पीके का।
विज्ञापन


आमिर जल्द ही पचास वर्ष के होने जा रहे हैं लेकिन उनके जोश में आज भी कोई कमी नहीं है। 22 किलो वजन बढा कर उन्होंने यह जता दिया है कि किरदार चाहे जो आमिर सबमें फिट हैं। सूत्रों के अनुसार आमिर का वेट 90 किलो के आसपास पंहुच गया है। जबकि पीके की रिलीज के वक्त 68 किलो वेट के थे।
विज्ञापन

पीके को लेकर क्यों माफी मांग रहे हैं आमिर?

उधर दूसरी खबर यह है कि आमिर खान ने अपनी फिल्म पीके के लिए लोगों से माफी मांगी है। आमिर का कहना है कि वह किसी की भी धार्मिक भावनाओं को आहत नहीं करना चाहते थे। न ही उनका ऐसा कोई इरादा था।

उनको तो बस रोल पसंद आया और उन्होंने किया। गौरतलब है कि आमिर खान की फिल्म पीके ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए सफलता के नए कीर्तिमान रच डाले थे।

लेकिन फिल्म विवादों में भी घिर गई थी जब लोगों ने इसको धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने वाली फिल्म बताया। फिल्म का खूब विरोध भी हुआ साथ ही आमिर पर भी लोगों की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने का आरोप लगा।

लेकिन अब आमिर ने यह साफ कर दिया है कि उनका ऐसा कोई इरादा नहीं था अगर किसी को बुरा लगा तो वह इसके लिए माफी मांगते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें