आमिर खान सिर्फ एक प्रोफेशनल अभिनेता ही नहीं ब्लकि एक भावुक इंसान भी हैं। किसी का दुःख देख कर उनका दिल पिघलते देर नहीं लगती। अभी तक कितनी ही बार अपने शो 'सत्यमेव जयते' में दूसरों की परेशानी से उनकी आँखें नम हुई हैं।
ऐसा ही कुछ आमिर के साथ इस बार कल्कि की फिल्म 'मार्गरिटा विद स्ट्रॉ' की स्क्रीनिंग के दौरान हुआ है। दरअसल हाल ही में आमिर और किरण ने कल्कि कोचलिन की फिल्म 'मार्गरिटा विद स्ट्रॉ' की स्क्रीनिंग कराई थी।
आमिर फिल्म देखते हुए इतने भावुक हो गए कि रो पड़े।