कैसे शुरू हुई थी लव स्टोरी?
अमीन हाजी को फिल्म ‘लगान’ (2001) में बाघा के किरदार के लिए जाना जाता है। यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी और ग्लोबल लेवल पर सराही गई फिल्मों में से एक मानी जाती है।
इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान अमीन की मुलाकात शार्लोट से हुई थी, जो एक ब्रिटिश सोशल एंथ्रोपोलॉजिस्ट और प्रोड्यूसर हैं। शार्लोट भी इस फिल्म की ब्रिटिश कास्ट का हिस्सा थीं। यहीं से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई।
बाद में दोनों ने शादी कर ली और अब उनका एक खूबसूरत परिवार है। अमीन अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फैमिली के साथ खास पल शेयर करते रहते हैं।
अमीन हाजी, शार्लोट व्हिटबी-कोल्स, आमिर खान और किरण राव
- फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान भी हुए थे शादी में शामिल
अमीन और शार्लोट की शादी में फिल्ममेकर आमिर खान और किरण राव भी शामिल हुए थे। कुछ साल पहले अमीन ने दोनों के साथ एक पोस्ट भी शेयर किया था।
उन्होंने एक इमोशनल नोट में लिखा था, ‘जब हम ‘लगान’ के सेट पर मिले, तब शार्लोट 23 साल की थीं। उन्होंने अपनी अच्छाई, समझ और प्यार से मेरी जिंदगी बदल दी। अब वह भारत में उतना समय बिता चुकी हैं जितना उन्होंने ब्रिस्टल में बिताया था। उन्होंने हिंदी सीख ली है, मराठी भी समझती हैं और मेरे अंदर के भारतीय को बहुत पसंद करती हैं।’
वो हंसते हुए तीन गुना ‘लगान’ चुका रही हैं
अमीन ने आगे लिखा, ‘वो हंसते हुए तीन गुना ‘लगान’ चुका रही हैं, साथ ही हमारी बेटियों समर और स्काई की परवरिश कर रही हैं और अपने काम में भी लगी हैं। अगर सही साथी मिल जाए, तो जिंदगी सच में बदल जाती है।’
ये भी पढ़ें- क्या है रश्मिका मंदाना की खूबसूरती का राज? फैन के सवाल का अभिनेत्री ने दिया ये दिलचस्प जवाब
अब ‘लगान’ के 25 साल पूरे होने पर अमीन और उनके परिवार की ये खूबसूरत कहानी एक बार फिर लोगों का दिल जीत रही है।