'सन ऑफ सरदार 2' में कास्टिंग में बदलाव के बाद अब संजय मिश्रा विजय राज वाली भूमिका में नजर आने वाले हैं। हाल ही में विजय ने दावा किया था कि उन्हें पहले दिन मुख्य अभिनेता और निर्माता अजय देवगन के साथ हुई गलतफहमी के कारण फिल्म से हटाया गया है।
Stree 2 Box Office Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस पर तेज हुआ 'स्त्री 2' का तूफान, तीसरे दिन बटोर डाले इतने करोड़
कुमार मंगत ने किया यह दावा
हालांकि, निर्माता कुमार मंगत ने इस पूरे विवाद पर अपना पक्ष रखते हुए अलग की कहानी बयां की है। निर्माता के मुताबिक फिल्म के क्रू के प्रति विजय राज का कथित असभ्य व्यवहार ही उन्हें हटाए जाने का वास्तविक कारण था। इस बीच अब विजय राज की भूमिका निभाने जा रहे संजय मिश्रा ने अजय देवगन के साथ अपने गहरे रिश्ते पर बात करते हुए चुप्पी तोड़ी है।
संजय मिश्रा ने की अजय देवगन की तारीफ
संजय ने कहा, “मैं अजय सर के साथ एक गहरा और भावनात्मक रिश्ता साझा करता हूं। जब मेरे भाई का निधन हुआ था तो उन्होंने मेरा बहुत साथ दिया था। हम हमेशा एक-दूसरे के लिए हर अच्छे-बुरे समय में मौजूद रहे हैं। जब भी वह मुझे किसी फिल्म प्रोजेक्ट के लिए बुलाते हैं तो यह कोई दूसरे प्रोजेक्ट जैसा नहीं होता बल्कि उससे कहीं बढ़कर होता है। यह हमारी दोस्ती का प्रमाण है। मैं उनके एक कॉल पर पहुंच जाता हूं। वह भी हमेशा उसी तरह मेरे लिए मौजूद रहते हैं। अभी मैं बस इतना ही कह सकता हूं।”
यूके में चल रही शूटिंग
'सन ऑफ सरदार 2' की शूटिंग इन दिनों यूनाइटेड किंगडम में चल रही है। हाल ही में अजय देवगन ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। सन ऑफ सरदार साल 2012 में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अच्छी कमाई की थी।
IFFM 2024: 'इस फिल्म के लिए यह मेरा पहला अवॉर्ड है, सफर जारी रहेगा', चंदू चैंपियन को अवॉर्ड मिला तो बोले कार्तिक