फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंगूरी भाभी के बाद अब 'अनीता भाभी' भी छोड़ेंगी शो, जानें क्यों ?

Thu, 06 Apr 2017 10:17 AM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
सौम्या टंडन
विज्ञापन
'भाबीजी घर पर हैं' के फैंस के लिए एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। हाल में सामने आए शिल्पा शिंदे और शो के प्रोड्यूसर संजय कोहली के विवाद में सौम्या टंडन का नाम भी बीच में आ रहा है। इसी मुसीबत के चलते सौम्या टंडन ने शो को छाड़ने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि सौम्या ये शो छोड़ने वाली है और बाकी शो पर ध्यान देंगी। सोम्या टंडन शो में अनीता भाभी का रोल निभा रहीं थी।  
विज्ञापन


आपको बता दें 'भाबीजी घर पर हैं' शो में अंगूरी भाभी के किरदार से फेमस हुई शिल्पा शिंदे ने कुछ दिनों पहले इसी शो के प्रोड्यूसर संजय कोहली पर यौन शोषण का आरोप लगाया था इसके बाद प्रोड्यूसर संजय कोहली और उनकी वाइफ बेनिफर ने शिल्पा शिंदे के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करवाया था। शिल्पा ने सौम्या पर इस मामले में उनकी मदद ना करने का आरोप भी लगाया। 
विज्ञापन


सौम्या के इस शो को छोड़ने के बारे में बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से एक ही तरह का रोल करते-करते बोर हो चुकी हैं। और अब कुछ नया आजमाना चाहती हैं।

सूत्रों की मानें तो सौम्या का शो के साथ कॉन्ट्रैक्ट पूरा हो चुका है और वह इसे रिन्यू करवाने के मूड में नहीं हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें