फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मैं बिस्तर के नीचे छिप जाऊंगी’, यूएई में फंसी एमी विर्क की पत्नी-बेटी, एक्टर ने पोस्ट शेयर कर जाहिर की चिंता

Mon, 02 Mar 2026 06:02 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ammy Virk: पंजाबी सिंगर और अभिनेता एमी विर्क ने हाल ही में अपने परिवार को लेकर एक इमोशनल और दिल छू लेने वाला नोट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। 

विज्ञापन
एमी विर्क - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरअसल, अमेरिका-ईरान संघर्ष के बढ़ते तनाव के बीच हवाई उड़ानों में भी व्यवधान पड़ा है। इस कारण कई भारतीय स्टार्स भी दुबई में फंसे हैं। ऐसे में एमी विर्क ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है और अपनी पत्नी और बेटी से जुड़ा एक इमोशनल नोट शेयर किया है। 

विज्ञापन


पापा आप चिंता मत करो
एमी विर्क ने बताया कि उनकी पत्नी और उनकी 6 साल की बेटी इस समय संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में फंसी हुई हैं। वेस्ट एशिया क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच अपने परिवार से दूर होना उनके लिए बहुत मुश्किल हो रहा है।

एमी ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि यूएई की स्थिति उनके दिल पर भारी पड़ रही है। एक पति और पिता के रूप में ऐसे समय में इमोशनल और चिंतित होना स्वाभाविक है। उन्होंने बताया कि उनकी छोटी बेटी ने उनसे कहा, 'पापा, अगर कुछ हुआ तो मैं अपने बिस्तर के नीचे छिप जाऊंगी। मैं एक स्ट्रॉन्ग गर्ल हूं, पापा आप चिंता मत करो।' 

एमी ने लिखा कि किसी भी पिता के लिए यह सुनना आसान नहीं होता। हर खबर अब उन्हें पर्सनल लगती है। उन्होंने कहा कि चाहे पब्लिक लाइफ में हम कितने भी मजबूत दिखें, दिन के आखिर में हम परिवार वाले इंसान ही होते हैं।

विज्ञापन

 

एमी ने सबके लिए मांगी दुआ 
एमी विर्क ने यह भी कहा कि इस समय सिर्फ उनका परिवार ही नहीं, बल्कि कई और परिवार भी डर और चिंता से गुजर रहे हैं। उनकी दुआ सिर्फ अपने अपनों के लिए नहीं, बल्कि हर उस शख्स के लिए है जो इस मुश्किल दौर से गुजर रहा है।

साथ ही उन्होंने यूएई सरकार और वहां की अथॉरिटीज की तारीफ की। एमी ने लिखा कि उन्हें जानकारी मिली है कि वहां की प्रशासनिक टीमें लोगों की सुरक्षा और मदद के लिए लगातार काम कर रही हैं। इसके लिए वे दिल से आभारी हैं।

विज्ञापन

ईरान पर जारी है अमेरिका-इस्राइल का हमला 
ईरान पर अमेरिका और इस्राइल के संयुक्त सैन्य हमले के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है। अमेरिकी हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की भी मौत हो चुकी है। अभी भी दोनों देशों के बीच हमले लगातार जारी हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें