फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: 'द केरल स्टोरी' विवाद के बीच सवालों के घेरे में 'कक्कुकली', प्रतिबंध लगाने की उठी मांग

Mon, 01 May 2023 09:50 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

द केरल स्टोरी को लेकर हाल ही में केरल के सीएम पिनाराई विजयन और कांग्रेस नेता शशि थरूर ने सवाल खड़े किए थे।
विज्ञापन
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल कैथोलिक बिशप्स काउंसिल (केसीबीसी) ने सोमवार को राज्य सरकार से मलयालम नाटक 'कक्कुकली' के मंचन पर प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया है। इस नाटक पर ईसाई तपस्या को बदनाम करने के आरोप लगे हैं। मलयालम लेखक फ्रांसिस नोरोन्हा की एक कहानी पर आधारित नाटक, 'कक्कुकली' एक युवा नन और एक कॉन्वेंट में उसके सामने आने वाले संघर्षों और चुनौतियों के इर्द-गिर्द घूमती है। 

यह भी पढ़ें-  Sara Ali Khan: 'ऐ वतन मेरे वतन' के सेट से सारा ने साझा की तस्वीरें, निर्देशक कन्नन अय्यर को कहा शुक्रिया

वहीं, इस  नाटक के निर्देशक जॉब मदाथिल ने नाटक के खिलाफ आलोचनाओं को खारिज कर दिया है और कहा है कि मंडली इसके मंचन के साथ आगे बढ़ेगी। एक बयान में, केसीबीसी के अध्यक्ष कार्डिनल बेसेलियोस क्लीमिस ने दावा किया कि 'कक्कुकली' ने अन्य धार्मिक समूहों के बीच ईसाई धर्म में तपस्या के बारे में गलतफहमी पैदा की। उन्होंने इस मामले पर मुख्यधारा के कुछ राजनीतिक दलों के रुख की आलोचना की।

यह भी पढ़ें- Sheezan Khan: जमानत पर बाहर आने के बाद शीजान खान ने फिर खटखटाया अदालत का दरवाजा, जानें क्या है पूरा मामला?

कार्डिनल ने कहा कि तपस्या ईसाई धर्म की सबसे सुंदर अभिव्यक्ति थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा, दान, समाज सेवा और रोगी की देखभाल के क्षेत्र में सदियों से ईसाई मंडलियों के योगदान को अमान्य करने के पीछे एक गुप्त एजेंडा था, जिसे भ्रामक कहानियों से फैलाया गया है। बता दें कि सत्तारूढ़ माकपा के राज्य सचिव एम वी गोविंदन ने नाटक पर प्रतिबंध लगाने की मांग को खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा था कि इसका विरोध करने वालों को इसके कंटेंट की आलोचना करने का अधिकार है।

यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने एंजेलिना जोली की तारीफ में बांधे पुल, कहा- हम दोनों में बहुत समानताएं हैं

पुजारी ने सत्तारूढ़ और विपक्षी दलों के रुख पर सवाल उठाते हुए कहा,कि इसमें संदेह है कि सरकार और विपक्ष ने अभी तक इस एजेंडे के अर्थ को समझा है। उन्होंने राजनीतिक दलों के इस तरह के रवैये को दुखद बताया है। बता दें कि 'कक्कुकली' पर कार्डिनल का बयान आगामी हिंदी फिल्म 'द केरल स्टोरी' के कंटेंट को लेकर राज्य में बढ़ते विवाद के बीच आया है। हाल ही में इस फिल्म को लेकर केरल के पिनाराई विजयन और कांग्रेस नेता शशि थरूर ने सवाल खड़े किए थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें