शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा एक बार फिर से कानूनी पचड़े में आ फंसे हैं। राज के घर और ऑफिसों पर ED ने छापेमारी की है। ये मामला 2021 में मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है, जिसमें राज कुंद्रा जेल भी जा चुके हैं। राज से पहले भी ED कई सेलेब्स पर शिकंजा कस चुका है।
राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के घर पोर्नोग्राफी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह छापामारी की। घर के बाद राज कुंद्रा के दफ्तर में भी छापा मारा गया है। लेकिन राज से पहले भी कई बॉलीवुड सेलेब्स को ED ने अपना निशाना बनाया है।
विज्ञापन
नोरा फतेही
बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही को 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ के लिए ED (इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट) के ऑफिस बुलाया गया था। नोरा दिल्ली स्थित ED ऑफिस पहुंची थीं, जहां उनसे पूछताछ की गई थी। उस दौरान नोरा ने जांच एजेंसी को बताया था कि उनके जीजा बॉबी को ठग सुकेश चंद्रशेखर ने 65 लाख रुपए की BMW कार गिफ्ट की थी। वो सुकेश से हमेशा वॉट्सऐप के जरिए ही बातचीत करती थीं। नोरा ने पहले ईडी को बताया था कि कथित ठग की पत्नी लीना मारिया पॉल ने उन्हें दिसंबर 2020 में चेन्नई के एक लक्जरी होटल में एक चैरिटी कार्यक्रम में आमंत्रित किया था और उन्हें एक आईफोन और गुच्ची बैग दिया था।
जैकलीन
महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुडे़ मनी लॉन्ड्रिंग केस को लेकर जैकलीन फर्नांडीस का नाम लंबे वक्त से चर्चा का विषय बना रहा। जैकलीन को भी ईडी की तरफ से समन भेजा जा चुका है। 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन फर्नांडीस से पूछताछ की गई थी।
विज्ञापन
सौरभ चंद्राकर
महादेव जुआ ऐप के सरगना सौरभ चंद्राकर ने इस साल फरवरी में दुबई में शादी की थी। प्रवर्तन निदेशालय के अनुसार, सौरभ ने अपनी शादी में 200 करोड़ रुपये खर्च किए। इस राशि का एक बड़ा हिस्सा बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों को गया, जिन्होंने दुबई में हुई शादी में भाग लिया और परफॉर्म किया। इस मामले में टाइगर श्रॉफ, सनी लियोन, गायिका नेहा कक्कड़, आतिफ असलम, राहत फतेह अली खान, अली असगर, विशाल ददलानी, एली अवराम, भारती सिंह, भाग्यश्री, कृति खरबंदा, नुसरत भरुचा, कृष्णा अभिषेक को तलब किया गया था।
Tamannaah Bhatia: बाहुबली की सफलता के बाद अपनी भूमिकाओं पर तमन्ना भाटिया का खुलासा, बोलीं- कुछ बड़ा कैसे...