खुद को दोष न दें
ऐश्वर्या स्ट्रीट हरासमेंट के बारे में बात करती हैं और उससे निपटने का तरीका भी बताती हैं। वह कहती हैं, ‘ स्ट्रीट हरासमेंट से आप कैसे निपटते हैं? उन लोगों से आंखें नहीं मिलते हैं। नहीं ऐसा बिल्कुल ना करें। आप उस समस्या का सीधा सामना करें। हरासमेंट करने वाले व्यक्ति की आंखों में देखें और अपना सिर ऊंचा करके रखें। यह असल नारीवाद है। अपने मूल्यों से कभी समझौता ना करें। खुद पर कभी भी शक ना करें। अपने मूल्यों पर खड़े रहें। अपने पहनावे को इस हरासमेंट के लिए दोष ना दें। स्ट्रीट हरासमेंट की जिम्मेदार आप नहीं है, इसमें आपकी कोई गलती नहीं है।’
अभिषेक ने भी ऐश्वर्या को सराहा
अभिषेक बच्चन ने भी हाल ही में ऐश्वर्या को सराहा है। उन्होंने कहा कि वह फिल्में इसलिए कर पाते हैं क्योंकि उन्हें पता है कि ऐश्वर्या घर पर बेटी आराध्या की देखभाल अच्छे से कर रही हैं। इस बयान के बाद से अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच के मनमुटाव और अलगाव की खबरों पर अब सवाल खड़ा हो गया है। ऐसा लगता है कि ये सिर्फ अफवाहें थीं या फिर अब इनके बीच सबकुछ ठीक हो गया है।
दो साल से नहीं की कोई फिल्म
ऐश्वर्या की फिल्म करियर की बात करें तो वह दो साल पहले फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन’ में नजर आईं। इसके बाद उन्होंने कोई फिल्म नहीं की है। लेकिन वह बॉलीवुड से जुड़े कई बड़े इंवेट्स में नजर आती हैं।