पिछले साल से चल रहीं धनुष-मृणाल के अफेयर की खबरें
पिछले कुछ वक्त से मृणाल और धनुष के अफेयर की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं। पिछले दिनों तो ये भी खबरें आई थीं कि मृणाल और धनुष 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के मौके पर ही शादी भी कर सकते हैं। हालांकि, इन खबरों को मृणाल ने यह कहते हुए खारिज किया था, ‘शादी की तारीख तक आ गई और मुझे इनवाइट भी नहीं किया गया।’
हालांकि, मृणाल और धनुष के रिश्ते की आधिकारिक तौर पर पुष्टि कभी नहीं हुई, लेकिन पिछले साल उनकी फिल्म 'तेरे इश्क में' की रैप पार्टी में शामिल होने के बाद अटकलें शुरू हो गईं। बाद में 'सन ऑफ सरदार 2' के प्रीमियर पर उनके धनुष को गले लगाने के वीडियो ने अफवाहों को और हवा दी।
यह खबर भी पढ़ेः वैलेंटाइन डे पर सामने आया ‘एक दिन’ का नया पोस्टर, इस प्यारे अंदाज में दिखे जुनैद खान और साई पल्लवी
‘दो दीवाने सहर में’ में नजर आएंगी मृणाल
वर्कफ्रंट की बात करें तो मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस रोमांटिक लव स्टोरी में वो सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी। रवि उदयवार द्वारा निर्देशित और संजय लीला भंसाली द्वारा निर्मित यह फिल्म 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा उनकी पाइपलाइन में आदिवी शेष के साथ रोमांटिक-एक्शन थ्रिलर ‘डकैत’ भी है। यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने है।