अनीत पड्डा और अहान पांडे की फिल्म ‘सैयारा’ यंग ऑडियंस को काफी पसंद आई। फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा थी। असल जिंदगी में दोनों के रिलेशनशिप में हाेने की भी अटकलें लगनी थीं। इसी बीच सानिया मिर्जा के पॉडकास्ट में करण जौहर ने अनीत और अहान को बॉलीवुड का अगला कपल कहा। लेकिन अहान ने अनीत को सिर्फ अपना दोस्त बताया। इन्हीं बातों के बीच अनीत और अहान को फिर साथ देखा गया।
अलग-अलग पार्टी से बाहर निकले
अनीत और अहान को जोया अख्तर के घर पर हुई एक पार्टी में देखा गया। दोनों अपने दोस्तों के साथ पार्टी में शामिल हुए। लेकिन पार्टी से अलग-अलग बाहर निकले। पैपराजी को पोज देने के बजाय दोनों अपनी-अपनी कार में बैठकर घर के लिए निकल गए।
सिंपल लुक में नजर आईं अनीत
पार्टी में अनीत पड्डा का लुक काफी सिंपल नजर आया। फैंस ने एक्ट्रेस के वायरल वीडियो को पसंद किया है। फिल्म ‘सैयारा’ में भी अनीत की सादगी फैंस को भा गई थी। अहान भी पार्टी में ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू जींस में नजर आए।
ये खबर भी पढ़ें: रिलीज के चार महीने बाद 'सैयारा' को मिली नई उपलब्धि, मोहित सूरी ने कहा- 20 वर्षों में ऐसा पहली बार हुआ
अनीत और अहान का करियर फ्रंट
मैडॉक की अगली फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ की घोषणा हुई। इसमें अनीत पड्डा लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म एक हॉरर-कॉमेडी होगी। फिल्म 'स्त्री' की तरह इसकी कहानी भी वुमन सेंट्रिक हो सकती है। वहीं खबर है कि अहान पांडे के हाथ भी यशराज फिल्म्स की एक मूवी लगी है।