फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2018: कटरीना के जबरदस्त डांस मूव ने उड़ाए दर्शकों के होश,सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

Mon, 28 May 2018 02:48 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को 11वें इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL 2018 का समापन हो गया है। सभी टीमों को मात देते हुए इस बार भी महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स विजेता रही। IPL की क्लोजिंग सेरेमनी में बॉलीवुड के कई स्टार मौजूद थे और उन सभी ने अपनी डांस परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत। वरुण धवन, कार्तिक आर्यन, जैकलीन फर्नांडीज सहित कटरीना कैफ और कीर्ति सेनन ने भी अपने डांस मूव दिखाए। 
विज्ञापन


इस सभी स्टार में कटरीना कैफ के डांस न केवल दर्शकों का मनोरंजन किया बल्कि सभी स्टार से भी ज्यादा जबरदस्त डांस भी किया। उनका यह डांस उनके फैंस और दर्शकों को इतना पसंद आया कि कुछ ही देर में कटरीना का डांस वीडिया सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया। IPL की क्लोजिंग सेरेमनी में कटरीना ने 'स्वैग से करेंगे सबका स्वागत' और 'धूम 3' के 'कमली' गाने पर डांस किया। कटरीना का यह डांस काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इतना ही नहीं IPL 2018 के समापन समारोह में 'रेस 3' की टीम ने भी अपनी परफॉर्मेंस दी। 



बात करें कटरीना की फिल्मों की तो वह इन दिनों शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा के साथ फिल्म 'जीरों' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। वहीं इसी साल रिलीज होने वाली फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ में भी वह मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ आमिर खान, अमिताभ बच्चन और फतिमा सना शेख भी होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें