फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘निगेटिविटी फैलाना बंद करो’, अमीषा पटेल ने जाकिर खान को दी नसीहत; ‘धुरंधर’ को लेकर बॉलीवुड पर किया था कमेंट

Tue, 07 Apr 2026 09:12 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ameesha Patel Shouts On Zakir Khan: ‘धुरंधर 2’ को लेकर इंडस्ट्री के कई सितारों ने काफी तारीफ की है। लेकिन हाल ही में जाकिर खान ने कुछ ऐसा कहा था, जिस पर अब अमीषा पटेल ने उन्हें फटकार लगाई है। जानिए क्या है पूरा मामला…
विज्ञापन
जाकिर खान, रणवीर सिंह और अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ इन दिनों सिनेमाघरों में बनी हुई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। हालांकि, इसे लेकर लोगों की राय बंटी हुई है। लेकिन इंडस्ट्री के कई लोगों ने फिल्म की जमकर सराहना की है। इस बीच हाल ही में एक अवॉर्ड कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान ने अवॉर्ड शो को होस्ट करते हुए ‘धुरंधर’ की सफलता को लेकर एक कमेंट किया। इस कमेंट में उन्होंने इंडस्ट्री पर निशाना साधते हुए कहा कि 'धुरंधर' की अपार सफलता के बाद बॉलीवुड हिल गया है और डर गया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और अब अभिनेत्री अमीषा पटेल ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसको लेकर जाकिर खान को भी एक नसीहत दी है।

इंडस्ट्री ने ‘धुरंधर’ को बहुत सम्मान दिया है

विज्ञापन

अमीषा पटेल ने जाकिर खान के उस मजाक पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने अवॉर्ड शो के दौरान कहा था, ‘धुरंधर की सफलता से इंडस्ट्री की जली तो है। बम फिल्म में फूटे ल्यारी में, लेकिन धुआं हुआ है बांद्रा से जुहू में।’ अब जाकिर के इसी कमेंट पर रिएक्ट करते हुए अमीषा पटेल ने एक्स पर एक पोस्ट साझा किया है।

अमीषा ने लिखा, ‘यार, निगेटिविटी फैलाना बंद करो! फिल्म इंडस्ट्री ने धुरंधर को बहुत सम्मान दिया है। शाहरुख खान, सलमान, सनी, ऋतिक, अजय जैसे सुपरस्टार्स ने सिर्फ 1 नहीं बल्कि 25 से ज्यादा मेगा हिट फिल्में दी हैं और आगे भी देते रहेंगे। शांत हो जाओ। गदर कई साल से सबने मचाई है और आगे भी मचाएंगे।’
विज्ञापन

 

 

सिद्धार्थ आनंद ने भी दी प्रतिक्रिया
‘पठान’ और ‘फाइटर’ जैसी फिल्में बनाने वाले निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने भी जाकिर खान के इस बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘जुहू-बांद्रा के लोगों ने पिछले 50 साल से सभी एटीबीबी दिए हैं। उनके योगदान को कम आंकना वाकई बेवकूफी होगी।’
 

 

विज्ञापन

धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई ‘धुरंधर 2’
‘धुरंधर’ की सफलता के बाद मेकर्स इस साल 19 मार्च को ‘धुरंधर 2’ को लेकर आए हैं। ‘धुरंधर 2’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया है। कुछ दिन पहले ही फिल्म ने भारत में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बनकर इतिहास रच दिया।

जबकि वर्ल्डवाइड भी फिल्म 1600 करोड़ रुपए से ऊपर की कमाई कर चुकी है। आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी और सारा अर्जुन मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें