फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमीषा पटेल ने पुरानी एल्बम से शेयर की जन्मदिन की एक यादगार तस्वीर; एक्ट्रेस को गले लगाते दिखे सलमान खान

Sun, 29 Mar 2026 04:52 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ameesha Patel Throwback Photo: अभिनेत्री अमीषा पटेल ने आज रविवार को सोशल मीडिया पर अपनी एक पुरानी फोटो साझा की है। इसमें उनके साथ सलमान खान नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
अमीषा पटेल के जन्मदिन की पुरानी तस्वीर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमीषा पटेल सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। अक्सर वे अपनी थ्रोबैक फोटो साझा करती नजर आती हैं। आज रविवार को उन्होंने अपने जन्मदिन की एक फोटो शेयर की है। यह वर्षों पुरानी तस्वीर है। अपना वह बर्थडे एक्ट्रेस ने सलमान खान के साथ विदेश में सेलिब्रेट किया था। आज रविवार को अमीषा ने यह थ्रोबैक फोटो साझा की है।

विज्ञापन

अमीषा पटेल के जन्मदिन की पुरानी तस्वीर - फोटो : इंस्टाग्राम
अमीषा ने शेयर की एक प्यारी तस्वीर
अमीषा पटेल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से आज रविवार को एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। इसमें सलमान खान भी नजर आ रहे हैं। यह अमीषा के एक जन्मदिन की यादगार फोटो है, जो लॉस एंजिल्स में मनाया गया था। एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा है, 'लॉस एंजिल्स, यूएसए में मेरे जन्मदिन के जश्न की एक पुरानी याद, जब हम अपने वर्ल्ड टूर पर थे। सलमान के साथ जन्मदिन का सबसे प्यारा केक काटना, जो हमेशा की तरह अपने सबसे प्यारे अंदाज में नजर आए।
 

इस फिल्म में साथ नजर आए सलमान-अमीषा
सलमान खान और अमीषा पटेल काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों ने फिल्म 'यह है जलवा' में साथ काम भी किया। डेविड धवन निर्देशित यह फिल्म साल 2002 में रिलीज हुई थी। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म खास नहीं रही। 
विज्ञापन

अमीषा और सलमान को मिलते हैं शादी के सुझाव
सलमान खान और अमीषा पटेल की दोस्ती को देख अक्सर यूजर्स इन्हें शादी करने का सुझाव देते हैं। एक बार अमीषा पटेल से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने मजेदार जवाब दिया था। एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या वे सलमान खान से शादी करने के लिए तैयार हैं? इस पर उन्होंने कहा था, 'वह एक दोस्त के तौर पर इतने प्यारे हैं कि मैंने उन्हें कभी उस नजरिए से नहीं देखा, क्योंकि वह हमेशा से मेरे दोस्त रहे हैं। एक बहुत ही शरारती दोस्त। वह मेरे साथ बहुत शरारतें करते हैं और मुझे रुलाते भी हैं। उन्होंने मेरा नाम मीना कुमारी इसलिए रखा क्योंकि मैं उनके साथ रोती रहती हूं। यह हमारा रिश्ता है। मैं खुद को इस तरह से नहीं देख सकती। मैं एक अच्छी दोस्त बनकर खुश हूं'।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें