फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमीषा पटेल का बड़ा खुलासा, इस पूर्व प्रधानमंत्री ने करवाई थी पैरेंट्स की शादी; शेड्यूल के मुताबिक रखी थी तारीख

Sun, 26 Apr 2026 11:09 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ameesha Patel: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने हाल ही में एक बड़ा खुलासा किया, जिसने सबको चौंका दिया। उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता की शादी भारत के इस पूर्व प्रधानमंत्री के शेड्यूल के हिसाब से हुई थी। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल बीते कुछ दिनों से अपने बयानों के चलते सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में बड़ा खुलासा किया और बताया कि उनके माता-पिता की शादी में भारत के एक पूर्व प्रधानमंत्री का बड़ा हाथ था। साथ ही उनके साथ अपने परिवार के जुड़ाव के बारे में खुलकर बात की। 

इस पूर्व प्रधानमंत्री से था गहरा जुड़ाव

विज्ञापन

अमीषा पटेल ने हाल ही में बॉलीवुड बबल के साथ बातचीत में अपने परिवार और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ खास रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा किया है। अमीषा ने बताया कि जब उनका जन्म हुआ था, तो उन्हें देखने अस्पताल आने वाली पहली शख्सियत इंदिरा गांधी थीं।

उन्होंने कहा, ‘जब मैं ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में पैदा हुई थी, तो सबसे पहले मुझे देखने इंदिरा गांधी आई थीं।’ अमीषा ने यह भी साफ किया कि यह रिश्ता यूं ही नहीं था, बल्कि उनके परिवार का राजनीति से गहरा जुड़ाव रहा है।

माता-पिता की शादी भी इंदिरा गांधी ने की तय

विज्ञापन

अमीषा ने एक और चौंकाने वाली बात बताई कि उनके माता-पिता की शादी की तारीख भी इंदिरा गांधी ने ही तय की थी। उन्होंने कहा, ‘मेरे पैरेंट्स की कुंडली मैच नहीं हुई थी, तो इंदिरा गांधी से पूछा गया कि वो कब फ्री हैं। उनके शेड्यूल के हिसाब से ही मेरे माता-पिता की शादी की तारीख फाइनल हुई।’ 

दादाजी का राजनीति में बड़ा नाम
अमीषा ने अपने दादाजी रजनी पटेल के बारे में भी विस्तार से बात की। उन्होंने बताया, ‘मेरे दादाजी बैरिस्टर राजनी पटेल बहुत बड़े वकील थे। बाद में वो राजनीति में आए। बचपन से ही जवाहरलाल नेहरू उनके मेंटर थे। राजनीति में आने के बाद उन्होंने पहले कम्युनिस्ट पार्टी जॉइन की और फिर कांग्रेस में आ गए। कांग्रेस के समय वो इंदिरा गांधी के सबसे करीबी सहयोगी थे और उनके चीफ एडवाइजर भी थे।’

अमीषा ने आगे कहा कि उनके दादाजी कांग्रेस के ट्रेजरर और प्रेसिडेंट भी रह चुके थे। उन्होंने कहा, ‘इंदिरा गांधी कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले मेरे दादाजी से सलाह जरूर लेती थीं। उन्होंने कई मुख्यमंत्रियों के लिए फंड भी जुटाया। हमारा परिवार राजनीति से काफी जुड़ा हुआ रहा है।’

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें