Ameesha Patel: बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल की मां आशा पटेल के घर से जनवरी में करीब 5 लाख कीमत के हीरे जड़ित कंगन चोरी हो गए थे। अब इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी हो गई है। जानिए क्या है पूरा मामला।
अमीषा पटेल बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर चर्चाओं में हैं। हाल ही में उनकी मां आशा पटेल के घर से करीब 5 लाख कीमत के हीरे जड़ित कंगन चोरी हुए थे। अब इस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
विज्ञापन
5 लाख के कंगन हुए थे चोरी
कंगन चोरी मामले में कई महीनों बाद पुलिस ने उनकी 40 साल की घरेलू सहायिका को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब चोरी हुए गहनों को बरामद करने की कोशिश कर रही है।
FPJ की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी महिला की पहचान सीमा विनोद घाटे के रूप में हुई है। वह विरार की रहने वाली है और करीब डेढ़ साल से आशा पटेल के घर में घरेलू काम कर रही थी। जनवरी 2026 में जब घर से कंगन गायब हुए, तब से ही आशा पटेल को सीमा पर शक था।
विज्ञापन
अमीषा पटेल
- फोटो : सोशल मीडिया
बार-बार पूछने पर भी करती रही इनकार
आशा पटेल ने कंगन चोरी होने के बाद सीमा से इस बारे में कई बार पूछताछ की, लेकिन उसने चोरी में शामिल होने से इनकार कर दिया। इसके बाद आशा पटेल ने मरीन ड्राइव पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 306 के तहत FIR दर्ज की। इसके बाद सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कदम और पुलिस इंस्पेक्टर व्हाटकर की निगरानी में क्राइम डिटेक्शन टीम ने जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने सीमा घाटे को विरार से ट्रेस किया और उसे हिरासत में ले लिया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 15 सितंबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।
अमीषा पटेल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभी बरामद नहीं हुए चोरी के कंगन
पुलिस अब चोरी हुए हीरे के कंगन बरामद करने की कोशिश कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी महिला का पहले से कोई आपराधिक रिकॉर्ड है या नहीं। इस मामले की जांच असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर प्रदीप चौधरी और मरीन ड्राइव पुलिस की क्राइम डिटेक्शन टीम कर रही है।