राखी सावंत अक्सर ही पैपराजी के सामने अटपटी और अतरंगी हरकतें करने के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में वह एयरपोर्ट पर अमीषा पटेल से टकरा गईं। इस मुलाकात में राखी सावंत ने अमीषा पटेल के साथ मस्ती-मजाक करने का कोई मौका नहीं छोड़ा। दोनों का वायरल वीडियो देखकर फैंस भी खूब लोट-पोट हुए, वीडियो के कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने फनी इमोजी पोस्ट किए हैं।
राखी सावंत ने अमीषा को गोद में उठा लिया
अमीषा पटेल ने पहले पीछे से आकर राखी की आंखों पर हाथ रखा। राखी उन्हें पहचानने की कोशिश करने लगीं। जब राखी ने अमीषा को देखा तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। राखी ने पहले तो अमीषा को गले लगाया। इसके बाद उन्हें गोद में उठाने की कोशिश की। इस पर अमीषा का हंस-हंसकर बुरा हाल हो गया।
फैंस ने भी वायरल वीडियो पर दिए रिएक्शन
राखी सावंत और अमीषा पटेल के फनी वीडियो को देखकर फैंस की हंसी छूट गई। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने राखी सावंत को ड्रामा क्वीन कहा, वहीं कुछ लोगों ने अमीषा पर खूब प्यार लुटाया। राखी और अमीषा का फनी अंदाज कई फैंस को खूब पसंद आया है।