फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suniel Shetty: गोविंदा के बारे में बात करते नजर आए सुनील शेट्टी, बोले- एक्टिंग के मामले में भगवान हैं चीची

Sun, 26 Mar 2023 04:51 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
गोविंदा-सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

अभिनेता सुनील शेट्टी इन दिनों 'हंटर' को लेकर चर्चा में हैं। यह अमेजन मिनी टीवी पर रिलीज हुई है। सुनील शेट्टी हाल ही में एक मीडिया बातचीत में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अपने करियर से लेकर अपने परिवार तक तमाम दिलचस्प बातें साझा कीं। साथ ही वह एक्टर गोविंदा के बारे में भी बात करते नजर आए। सुनील शेट्टी ने कहा कि गोविंदा के इंडस्ट्री में एक्टिव न होने पर वह दुखी हैं। और क्या-क्या बोले अन्ना? आइए जानते हैं...

विज्ञापन


गोविंदा को लेकर की बात
बातचीत के दौरान जब सुनील शेट्टी से गोविंदा के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'वह शानदार कलाकार हैं। उनसे मिलकर हमेशा यूं लगता है जैसे वह लोगों को इंप्रेस करने के लिए ही पैदा हुए हैं। उनका डांस कमाल का है। जब भी वह डांस करते हैं तो प्रभावित किए बिना नहीं रहते। वह हमेशा सभी से गर्मजोशी के साथ मिलते हैं।'
Rakhi Sawant: भाईजान के सपोर्ट में उतरीं राखी, बिश्नोई समाज से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कहा- सलमान नेक इंसान हैं
विज्ञापन


एक्टर को करते हैं मिस
सुनील शेट्टी ने आगे कहा, 'एक्टिंग के मामले में तो गोविंदा भगवान हैं। वह आपके साथ खड़े हों तो कॉम्पलैक्स फील होने लगता है। वह बहुत ही विनम्र और शानदार इंसान हैं।' हालांकि, गोविंदा की एक बात से सुनील शेट्टी दुखी नजर आए। सुनील शेट्टी ने कहा, 'मैं इस बात से अपसेट हूं कि वह पर्याप्त काम नहीं कर रहे हैं। वह रोजाना काम नहीं कर रहे। उन्हें वापस आने की जरूरत है। हम ची-ची भैया को बुरी तरह मिस करते हैं।
विज्ञापन

Farah-Karan: लॉस एंजिल्स की सड़क पर फराह खान और करण जौहर! एक-दूसरे के फैशन सेंस का कुछ यूं उड़ाया मजाक

इंडस्ट्री से हैं दूर?
बता दें कि 'हंटर' में सुनील शेट्टी के अलावा एशा देओल, जैकी श्रॉफ, राहुल देव और बरखा बिष्ट भी अहम रोल में हैं। गौरतलब है कि गोविंदा ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्म में काम किया है। एक्टिंग के साथ-साथ वह अपने डांस के लिए भी खूब जाने जाते हैं। हालांकि, गोविंदा काफी वक्त से इंडस्ट्री में एक्टिव नहीं हैं। 
Brahmastra Television Premiere: टीवी पर दस्तक देने जा रहा ब्रह्मास्त्र! जानें कब उठा सकेंगे लुत्फ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें